नितिन नबीन ने बीजेपी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालते ही लिया बड़ा फैसला, जानें क्या
नई दिल्ली। नितिन नबीन ने आज बीजेपी के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कमान संभाल लिया है। उन्हें आज बीजेपी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में आधिकारिक तौर पर चुना गया। इस साल राज्यों में होने वाले अलग-अलग चुनावों के लिए नितिन नवीन ने पहली नियुक्तियां कर दी हैं। अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन ने पहला फैसला लिया है।
विनोद तावडे को चंडीगढ़ मेयर चुनाव की भी जिम्मेदारी
बता दें कि उन्होंने विनोद तावडे को केरल विधानसभा के लिए चुनाव प्रभारी और शोभा करंडलाजे को सह प्रभारी बनाया है। बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विनोद तावडे को चंडीगढ़ मेयर चुनाव की भी जिम्मेदारी सौंपी है।
रेखा शर्मा को चुनाव सह-प्रभारी नियुक्त किया
इसके अलावा राम माधव को ग्रेटर बेंगलुरु के कारपोरेशन चुनाव का प्रभारी, सतीश पूनिया और संजय उपाध्याय को सह प्रभारी बनाया गया है। नितिन नवीन ने आगामी तेलंगाना नगर निगम चुनावों के लिए आशीष शेलार को चुनाव प्रभारी, अशोक परनामी और रेखा शर्मा को चुनाव सह-प्रभारी नियुक्त किया है।