नितिन नबीन आज भरेंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पर्चा, जानें कब है चुनाव

Update: 2026-01-19 04:56 GMT

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन आज राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरने जा रहे हैं।

नामांकन का समय

नामांकन की प्रक्रिया आज दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे के बीच दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में होगी। साथ ही नामांकन पत्रों की जांच शाम 4:00 से 5:00 बजे तक की जाएगी और नाम वापस लेने का समय शाम 5:00 से 6:00 बजे तक निर्धारित है।

कब होगा चुनाव

बता दें कि नए अध्यक्ष के नाम का आधिकारिक ऐलान कल, 20 जनवरी, 2026 को किया जाएगा। नए अध्यक्ष को चुनने के लिए 5708 मतदाता अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हैं।

जे.पी. नड्डा की जगह लेंगे

बिहार से पांच बार के विधायक नितिन नबीन को 14 दिसंबर, 2025 को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। वह जे.पी. नड्डा का स्थान लेंगे। 

Tags:    

Similar News