अमेरिका में 179 यात्रियों से भरा विमान हादसे का शिकार होने से बचा, टेक ऑफ से पहले आग लग गई

सभी यात्रियों को समय पर विमान से बाहर निकल गया;

By :  Aryan
Update: 2025-07-27 05:06 GMT

नई दिल्ली। अमेरिका में 179 यात्रियों से भरा विमान हादसे का शिकार होने से बच गया। टेक ऑफ से पहले आग लग गई। समय रहते ही विमान से सभी यात्रियों को बाहर सुरक्षित निकाल लिया गया। यात्रियों को बस द्वारा टर्मिनल तक पहुंचाया गया। सुरक्षा ऑपरेशन के दौरान एक शख्स को हल्की चोटें आईं हैं। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। 

अमेरिका के डेनिवर एअरपोर्ट पर टेकऑफ से पहले

 जानकारी के अनुसार, अमेरिका के डेनिवर एअरपोर्ट पर टेकऑफ से पहले एक यात्री विमान के लैंडिग गियर में दिक्कत आ गई। जिसके कारण उसमें से आग और धुआं निकलने लगा। समस्या के बाद इस उड़ान को रद करना पड़ा। घटना की जानकारी होते ही हवाई अड्डे पर मौजूद अधिकारी एक्शन में आए। इसके बाद सबसे पहले विमान में से यात्रियों को निकाला गया। 

 क्रू मेंबर के साथ कुल 179 यात्री सवार थे

अमेरिकी एयरलाइंस की फ्लाइट बोइंग 737 मैक्स 8 विमान द्वारा संचा‌‌शलित AA-3023 विमान को मियामी के लिए उड़ान भरनी थी। जानकारी के अनुसार अमेरिका के इस विमान में क्रू मेंबर के साथ कुल 179 यात्री सवार थे। यात्री इस विमान में बैठ चुके थे, टेऑफ की तैयारी की जा रही थी। इस घटना को लेकर एअरलाइन का बयान भी सामने आया है। कंपनी ने बताया कि टायर में रखरखाव संबंधी समस्या थी। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि विमान के टायर के पास से धुआं निकल रहा है।

Tags:    

Similar News