कड़ाके की ठंड के बीच दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में हुई बारिश, कोहरे ने वाहनों के रफ्तार को रोका
बारिश से हवा की गुणवत्ता में सुधार होगा और राजधानीवासी कुछ हद तक प्रदूषण से राहत महसूस करेंगे।;
नई दिल्ली। कड़ाके के ठंड के साथ दिल्ली एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में बारिश हुई है। दिन निकलते ही अलग-अलग इलाकों में बढ़ते कोहरे ने वाहनों के रफ्तार को काम कर दिया है। बरसात से तापमान में भी फर्क आया है। दिल्ली में 10 से 12 जनवरी के बीच भी आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। इन दिनों सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है।
मैदानी और पहाड़ी इलाकों में कड़ाके की सर्दी
देश के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। राजधानी एक बार फिर कड़ाके की ठंड की चपेट में है। बीते दो दिन से दिल्ली में शीतलहर की स्थिति बनी थी। वहीं, शुक्रवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर के मौसम ने अचानक करवट ली। मौसम और भी ठंडा हो गया। मौसम विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया। दिन का अधिकतम तापमान करीब 17 डिग्री और न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई। शाम और रात के समय हल्की धुंध छा सकती है। दिल्ली में 10 से 12 जनवरी के बीच भी आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। इन दिनों सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है।
13 और 14 जनवरी को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे
अधिकतम तापमान 15 से 18 डिग्री और न्यूनतम 5 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। 13 और 14 जनवरी को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इन दिनों भी सुबह के वक्त हल्का से मध्यम कोहरा रहने का अनुमान है। तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों को सुबह के समय सावधानी बरतने की सलाह दी है, खासकर वाहन चालकों को कोहरे के कारण दृश्यता कम होने की स्थिति में सतर्क रहने को कहा गया है। एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम फॉर दिल्ली द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार सुबह दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 318 दर्ज किया गया है, जो 'बेहद खराब' श्रेणी में आता है। उम्मीद है कि इस बारिश से हवा की गुणवत्ता में सुधार होगा और राजधानीवासी कुछ हद तक प्रदूषण से राहत महसूस करेंगे।