Ramayan के रामानंद सागर के बेटे आनंद सागर की प्रेयर मीट, प्रार्थना सभा में शामिल हुए प्रमुख चेहरे

Update: 2026-02-17 08:19 GMT

मुंबई। मशहूर टीवी धारावाहिक 'रामायण' के निर्माता रामानंद सागर के बेटे आनंद सागर (84 वर्ष) का हाल ही में निधन हो गया। ऐ से में मुंबई में एक प्रार्थना सभा आयोजित की गई, जहां फिल्म जगत की कई जानी-मानी हस्तियां उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंची।

प्रार्थना सभा में शामिल हुए प्रमुख चेहरे

जया बच्चन, हेमा मालिनी,सुनील लहरी, सोनू निगम,पूनम ढिल्लों और पद्मिनी कोल्हापुरे जैसे कलाकार प्रार्थना सभा में भावुक नजर आए।

अन्य हस्तियां

विधु विनोद चोपड़ा, रजा मुराद, कीकू शारदा, सुरेश ओबेरॉय, अनू मलिक और रमेश सिप्पी जैसे कई बड़े नाम वहां मौजूद थे।

पार्किंसंस बीमारी से जूझ रहे थे आनंद सागर

आनंद सागर पिछले 25 वर्षों से पार्किंसंस बीमारी से जूझ रहे थे। उन्होंने अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाते हुए 'सागर आर्ट्स' के बैनर तले कई सफल प्रोजेक्ट्स पर काम किया था।

पिता की विरासत और योगदान

आनंद सागर ने अपने पिता रामानंद सागर की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बता दें कि वे 'सागर आर्ट्स' की दूसरी पीढ़ी के मुख्य स्तंभ थे और उन्होंने प्रोडक्शन हाउस के मूल्यों को बनाए रखा। साल 2008 में उन्होंने 'रामायण' का नया संस्करण बनाया (जिसमें गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी थे), ताकि नई पीढ़ी भी इस महागाथा से जुड़ सके। उन्होंने 'अलिफ लैला', 'साईं बाबा' और 'ह़मराही' जैसे कई प्रसिद्ध शोज का निर्देशन और निर्माण किया। 2020 में लॉकडाउन के वक्त जब रामायण दोबारा प्रसारित हुई, तो इसकी सफलता के पीछे उनके प्रबंधन और क्रिएटिव देखरेख का अहम हाथ था। 

Tags:    

Similar News