Ramleela : दशहरा के अवसर पर जलेगा पहलगाम के आतंकियों का पुतला, PM समेत कई दिग्गज नेता और फिल्मी हस्तियां होंगे मौजूद, जानें कौन-कौन

PMआईपी एक्सटेंशन स्थित श्री रामलीला कमेटी इंद्रप्रस्थ के मंचन में शामिल होंगे;

By :  Aryan
Update: 2025-10-02 08:41 GMT

नई दिल्ली। आज पूरा देश दशहरा का पर्व धूमधाम से मना रहा है। इस दिन भगवान राम ने रावण को मारकर बुराई पर अच्छाई की जीत की थी। तभी से दशहरा के पावन अवसर पर रावण का पुतला जलाकर बुराइयों को नाश करने की प्रतिज्ञा ली जाती है। इसी कड़ी में राजधानी दिल्ली में इस बार भी दशहरा पर्व पर राजनीतिक और फिल्मी सितारों की छटा देखने को मिलेगी। बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल सभी रामलीला मंचन का लुत्फ उठाएंगे।

लालकिला मैदान के रामलीला मंचन में शामिल होने वाले राजनीतिक

लालकिला मैदान के श्री धार्मिक लीला कमेटी के पंडाल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, उपराज्यपाल वीके सक्सेना, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रामलीला देखने के लिए शिरकत करेंगे।

पीएम पूर्वी दिल्ली में देखेंगे दशहरा

पीएम नरेंद्र मोदी इस बार पूर्वी दिल्ली में दशहरा पर्व देखने जाएंगे। वह आईपी एक्सटेंशन स्थित श्री रामलीला कमेटी इंद्रप्रस्थ के मंचन में शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार, यहां पहलगाम के आतंकियों का पुतला जलाया जाएगा।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पीतमपुरा जाएंगे

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दशहरा देखने पीतमपुरा के डीडीए ग्राउंड में श्री केशव रामलीला कमेटी के आयोजन में जाएंगे। कमेटी ने 200 फीट ऊंचे भव्य पुतले बनाने का दावा किया है।

लवकुश रामलीला कमेटी में फिल्म स्टार बॉबी देओल शिरकत करेंगे

लालकिला मैदान के लवकुश रामलीला कमेटी में फिल्म स्टार बॉबी देओल मुख्य आगंतुक होंगे। इस साल का दशहरा पर्व राजनीतिक और सांस्कृति की याद ताजा करेगा।


Tags:    

Similar News