रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर रामायण भारतीय सिनेमा इतिहास की सबसे महंगी फिल्म बनी, Budget जानकर उड़ जाएंगे होश

Update: 2025-07-05 15:00 GMT



मुंबई। बॉलीवुड में कई हिट फिल्में देने वाले निर्देशन नितेश तिवारी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म को लेकर चर्चा में बने हैं। वहीं नितेश तिवारी पहली बार किसी पौराणिक फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। रामायण नितेश तिवारी के करियर की मोस्ट एंटीसिपेटेड और एक्सपेंसिव फिल्म है। इस फिल्म की काफी चर्चा हो रही है। रामायण नितेश तिवारी ही नहीं, बल्कि रामायण भारतीय सिनेमा की भी सबसे महंगी फिल्म साबित हो गई है।


बारीकियों को पर्दे पर दिखाने की फुल प्लानिंग

बता दें कि मेकर्स ने इस फिल्म को बनाने में इतना पैसा लगाया है कि जानकर उड़ जाएंगे होश। वहीं रणबीर कपूर स्टारर रामायण दो भागों में बन रही है। पहला भाग 2026 जबकि दूसरा भाग 2027 में रिलीज होगा। वीएफएक्स भी कमाल का है, सिनेमैटोग्राफी और बाकी चीजों की बारीकियों को पर्दे पर दिखाने की फुल प्लानिंग है। वहीं इस फिल्म में कास्ट शानदार है।


भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे महंगी फिल्म बनी

दरअसल, इस फिल्म पर मेकर्स इतना पैसा लगा रही है कि उतना तो सुपरहिट फिल्म भी नहीं कमा पाती है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रामायण फ्रेंचाइजी के लिए मेकर्स ने 100-200 करोड़ नहीं बल्कि पूरे 1600 करोड़ रुपये का बजट लगाया है। सिर्फ रामायण के पहले भाग का बजट 900 करोड़ रुपये है जबकि सीक्वल के लिए 700 करोड़ का बजट रखा गया है। वहीं इस बजट के साथ ही 'रामायण' भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे महंगी सीरीज है।

Tags:    

Similar News