पार्टी से लौट रहे युवकों की कार ट्रक से टकराई, छह दोस्तों की मौत, जानें पूरा मामला

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी

Update: 2026-02-11 04:34 GMT

दौसा। दौसा में दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार छह युवकों की मौत हो गई। देर रात कार और ट्रक की टक्कर हो गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दी। 6 युवकों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

सभी युवक अभानेरी गांव में एक कार्यक्रम से लौट रहे थे

दौसा जिले में मंगलवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में जिन युवकों की जान गई है वह सभी कार से अभानेरी गांव में एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि कार चालक का नियंत्रण गाड़ी से हट गया, जिसके बाद कार डिवाइडर तोड़ते हुए सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर ही छह लोगों की जान चली गई।

इन युवकों की मौत हुई

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अस्पताल भिजवाया। मामले की जांच की जा रही है। मृतकों की पहचान अंकित, समय सिंह, लोकेश, नवीन, दिलखुश और मनीष के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सभी मृतक आपस में दोस्त थे और दौसा के कल्खो गांव के रहने वाले थे।

Tags:    

Similar News