धर्मेंद्र के अस्थि विसर्जन के दौरान पैपराजी पर भड़के सनी देओल! बोले-तुझको कितने पैसे चाहिए, देखें वीडियो

Update: 2025-12-03 10:30 GMT

हरिद्वार। दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने 89 की उम्र में अंतिम सांस ली है। धर्मेंद्र के निधन के बाद फैमिली गमगीन है। अब बुधवार सुबह धर्मेंद्र की अस्थियां गंगा में विसर्जित की गईं। देओल फैमिली को हरिद्वार में देखा गया। इस दौरान सनी देओल, बॉबी देओल के साथ बाकी फैमिली मेंबर्स भी मौजूद थे। धर्मेंद्र की अस्थियां सनी देओल के बेटे करण ने विसर्जित की।

देओल फैमिली हरिद्वार पहुंची

इसके बाद वो होटल गए और वहां से एयरपोर्ट के लिए निकल गए। इस दौरान टाइट सिक्योरिटी के अरेंजमेंट्स थे। बता दें कि देओल फैमिली हरिद्वार पहुंची थी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आई थी, जिसमें सनी देओल को होटल की बालकनी में चाय पीते देखा गया था।

पैपराजी पर भड़के सनी देओल

इसी बीच सनी देओल का एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वो पैपराजी पर गुस्सा करते दिख रहे हैं। सनी देओल पैपराजी को फटकार लगा रहे हैं। वो गुस्से में पैपराजी के पास जाते हैं। सनी कहते हैं- क्या आप लोगों ने शर्म बेच थाई है। पैसे चाहिए तुझे। कितने पैसे चाहिए तुझको। ये वीडियो हर की पौड़ी का बताया जा रहा है। सनी गुस्से में पैपराजी से कैमरा भी छीनते दिखते हैं। 

Tags:    

Similar News