Super Dancer Chapter 5: शिल्पा शेट्टी ने डांस का जलवा बिखेरा! मिथुन चक्रवर्ती के साथ किया ऐसा डांस कि फैंस के दिल पर चल गईं छुरियां
मुंबई। सुपर डांसर चैप्टर 5 इन दिनों फैंस के बीच चर्चा में बना है। इस शो को बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी जज कर रही हैं। साथ ही शिल्पा इस शो को लेकर छाई रहती हैं। वहीं शो में शो दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती के इंडस्ट्री में 50 साल पूरे होने का जश्न मनाया गया। सोशल मीडिया पर कई प्रोमो वायरल हैं।
प्रोमो में मिथुन चक्रवर्ती अपने डांस का जलवा बिखेरते नजर आ रहे हैं। उन्होंने शिल्पा शेट्टी के साथ 'आई एम ए डिस्को डांसर' पर डांस किया।
प्रोमो में देखा जा सकता है कि शिल्पा और मिथुन साथ में डांस करते हैं। दोनों की केमिस्ट्री कमाल लगती है। वहीं इस दौरान शो के अन्य जज गीता कपूर और मर्जी उन्हें चियर किया।
शिल्पा शेट्टी और मिथुन के डांस को सभी पसंद करते हैं। 75 की उम्र में भी मिथुन की केमिस्ट्री कमाल है।
वीडियो शेयर करते हुए सोनी टीवी ने लिखा कि मिथुन दा और शिल्पा शेट्टी के अमेजिंग डांस का इंतजार नहीं कर सकते।
बता दें कि एपिसोड में सभी कंटेस्टेंट मिथुन को ट्रिब्यूट दिया है। उन्होंने इस दौरान मिथुन के गानों पर परफॉर्म करते हैं। सुपर डांसर की एक कंटेस्टेंट तो मिथुन के साथ डांस भी किया है। कंटेस्टेंट ने मिथुन का लुक भी रिक्रिएट किया है।