मैतेयी संगठन अरामबाई तेंगोल के नेताजी रिहाई को लेकर समर्थकों ने इंफाल में प्रदर्शन तेज किए

इलाके में इंटरनेट सुविधा बंद की गई;

By :  Aryan
Update: 2025-06-08 06:41 GMT

नई दिल्ली। मैतेयी संगठन अरामबाई तेंगोल के नेताजी रिहाई को लेकर समर्थकों ने इंफाल में प्रदर्शन तेज कर दिए हैं। समर्थक मैतेयी संगठन अरामबाई तेंगोल के नेता की गिरफ्तारी से नाराज थे। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) मणिपुर में कई मामलों की जांच कर रही है, जिसमें एटी प्रमुख कोरोंगनबा खुमान के खिलाफ मामला भी शामिल है। 

इंफाल के कुछ हिस्सों में प्रदर्शन

मैतेयी संगठन अरामबाई तेंगोल के एक नेता की गिरफ्तारी के बारे में पता चलने पर इंफाल के कुछ हिस्सों में प्रदर्शन तेज हो गया। इंफाल में हालात तनावपूर्ण हैं। वहीं, इलाके में इंटरनेट भी पांच दिन लिए बंद कर दिया गया है। प्रदर्शनकारियों ने नेता की रिहाई की मांग करते हुए क्वाकीतेल और उरिपोक में सड़क के बीच में टायर जलाया। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

पुलिस अधिकारी की स्नाइपर राइफल से हत्या करने का आरोप

इम्फाल में यह विरोध कुकी जनजातियों द्वारा सीमावर्ती शहर मोरेह से उनके समुदाय के एक संदिग्ध की गिरफ्तारी के विरोध में किए जा रहे आंदोलन के बीच हुआ है, जिस पर अक्टूबर 2023 में एक पुलिस अधिकारी की स्नाइपर राइफल से हत्या करने का आरोप है।प्रदर्शनकारियों में ज्यादातर युवा लोग मैतेई स्वयंसेवी समूह अरंबाई टेंगोल (एटी) के सदस्य हैं।

Tags:    

Similar News