ठंड से नहीं मिलेगी निजात: यूपी में मौसम ने ली करवट, इन 27 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी

IMD ने पश्चिमी यूपी के 27 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।

Update: 2026-02-02 10:40 GMT

लखनऊयूपी में आज से ठंड में वृद्धि हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा है कि एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले तीन दिनों तक उत्तर प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। IMD ने पश्चिमी यूपी के 27 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। लखनऊ में भी हल्की बारिश होने के आशंका है।

पश्चिमी विक्षोभ बना कारण

IMD के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में मौसम में बड़ा बदलाव होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा कि यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं, गाजियाबाद, नोएडा, सहारनपुर, झांसी, ललितपुर, मेरठ, आगरा और मथुरा में भी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज आंधी भी चलने की संभावना है।

इन जिलों कि लिए अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी के अलीगढ़, सहारनपुर, कासगंज, शामली, मुजफ्फरनगर, मथुरा, हाथरस, एटा और अगरा सहित कई जिलों में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में बिजली गिरने की संभावना

वहीं, मौसम विभाग ने मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, रामपुर, पीलीभीत संभल, बंदायू, बांदा, एटा, फतेहपुर, बिजनौर, लखीमपुर खीरी, अमरोहा, सीतापुर, मुरादाबाद, हरदोई, फरुखाबाद, कानपुर, मथुरा और उन्नाव सहित कई जिलों में बारिश के साथ वज्रपात होने की संभावना जताई है।

तापमान में गिरावट से बढ़ सकती है ठंड

मौसम विभाग ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का असर भी देखने को मिलेगा और राज्य के कई जिलों में शीतलहर चलने की संभावना है।

Tags:    

Similar News