वाणी कपूर की ये तीन फिल्म अटकी! वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Update: 2026-02-21 10:51 GMT

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2013 में आई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ से की थी। इसके बाद वाणी कपूर ने कई फिल्मों और वेब सीरीज में काम कर बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई। हालांकि अब खबर है कि वाणी कपूर अपने एक्टिंग करियर में मुश्किल दौर से गुजर रही हैं।

इन फिल्मों की रिलीज को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं

दरअसल, वाणी कपूर के पास कई फिल्में ऐसी हैं जिनकी शूटिंग पूरी हो चुकी हैं, लेकिन किसी कारण से वो फिल्में रिलीज नहीं पा रही हैं। लंबे समय से ये फिल्में अटकी हुईं और रिलीज होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वाणी कपूर की तीन फिल्में लंबे समय से तैयार होने के बावजूद थिएटर में रिलीज होने के लिए स्ट्रगल कर रही हैं। इन फिल्मों में ‘सर्वगुण संपन्न’, ‘अबीर गुलाल’ और ‘बदतमीज गिल’ शामिल है। वहीं इन तीनों फिल्मों की शूटिंग भी पूरी हो गई है। हालांकि अभी तक इन फिल्मों की रिलीज को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया है।

अबीर गुलाल पर विवाद

इसके अलावा, वाणी कपूर की ‘अबीर गुलाल’ भी इंडिया में रिलीज नहीं हुई, क्योंकि इसमें पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान भी लीड रोल में हैं। इस फिल्म के जरिए फवाद खान ने 9 साल बाद बॉलीवुड में कमबैक किया।

‘सर्वगुण संपन्न’

वाणी कपूर की ‘सर्वगुण संपन्न’ की बात करें तो ये मैडॉक फिल्म्स की एक सोशल कॉमेडी है, जिसमें वाणी एक छोटे शहर की लड़की का रोल कर रही हैं जो एक पॉपुलर पोर्न स्टार जैसी दिखती है। ये फिल्म शोनाली रतन देशमुख का डायरेक्टोरियल डेब्यू है। उन्होंने पहले ‘तुम मिले’, ‘जन्नत’ और ‘शिद्दत’ जैसी फिल्मों में असिस्ट किया है। खबर है कि फिल्म की शूटिंग 2023 में खत्म हो गई थी। वहीं एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दिनेश विजान फिल्म के लिए स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म डील नहीं कर पाए हैं।

बदतमीज दिल क्यों है पेंडिग?

‘बदतमीज गिल’ की बात करें तो, इस फिल्म में वाणी कपूर के अलावा अपारशक्ति खुराना और परेश रावल नजर आएंगे। नवजोत गुलाटी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की शूटिंग जुलाई 2024 में पूरी हो गई थी और शुरू में ये फिल्म 29 नवंबर 2024 को थिएटर में रिलीज होने वाली थी। हालांकि, ये फिल्म भी रिलीज नहीं हो पाई क्योंकि प्रोड्यूसर निकी और विक्की भगनानी को कोई खरीदार नहीं मिला।

Tags:    

Similar News