रणबीर कपूर स्टारर फिल्म रामायण में इस एक्ट्रेस की हुई एंट्री! जानें बड़े पर्दे पर कब दिखेगी फिल्म
रामायण भारत की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म है जिसे पैन-इंडिया लेवल पर बनाया जा रहा है;
मुंबई। रणबीर कपूर स्टारर फिल्म रामायण को लेकर फैंस काफी उत्सुक हैं। यहां तक कि फिल्म से जुड़ी हग अपडेट का फैंस इंतजार करते हैं। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही पौराणिक फिल्म रामायण की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। वहीं इस फिल्म में बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा के कई बड़े स्टार नजर आने वाले हैं। अब इस फिल्म में एक और अभिनेत्री की एंट्री हो गई है।
मंदोदरी के किरदार में एकदम फिट
बता दें कि फिल्म रामायण में मंदोदरी के किरदार में काजल अग्रवाल नजर आने वाली हैं। काजल को नितेश तिवारी ने मंदोदरी के लिए कास्ट किया है। उनका लुक टेस्ट भी हो गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार काजल अग्रवाल ने हाल ही में अपना लुक टेस्ट किया था और वह मंदोदरी के किरदार में एकदम फिट बैठ रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने शूटिंग भी शुरू कर दी है। वहीं काजल को आखिरी बार सलमान खान की फिल्म सिकंदर में देखा गया था।
सीता का किरदार साई पल्लवी आएंगी नजर
रामायण भारत की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म है जिसे पैन-इंडिया लेवल पर बनाया जा रहा है। फिल्म का निर्देशन जहां नितेश तिवारी कर रहे हैं, वहीं निर्माण नमित मल्होत्रा कर रहे हैं। यश भी फिल्म के को-प्रोड्यूसर हैं। भगवान राम की भूमिका रणबीर कपूर , सीता का किरदार साई पल्लवी निभा रही हैं। वहीं, सनी देओल भगवान हनुमान और यश रावण के किरदार में दिखाई देंगे। वहीं रामायण दो हिस्सों में रिलीज होने वाली है। 2026 की दीवाली पर पहला पार्ट रिलीज किया जाएगा और 2027 की दीवाली पर दूसरा पार्ट सिनेमाघरों में आएगा।