आज का राशिफल: मेष से मीन तक, जानें किन्हें मिलेगी करियर में सफलता

Update: 2026-02-09 00:30 GMT

मेष

करियर और व्यवसाय में उन्नति के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। आज नई स्किल सीखने का विचार कर सकते है जिसका लाभ आपको भविष्य में जरूर मिलेगा।आज नया वाहन आप खरीदने का मन बना सकते हैं।जीवनसाथी से आज आपको उपहार मिलेगा।

वृषभ

निवेश और व्यापार में लाभ की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। आप आर्थिक मामलों में किसी एक्सपर्ट से सलाह लेंगे, जो आपके लिए मददगार साबित होगी।ऑफिस में रुके हुए काम को समय से पूरा कर लेंगे।आज धार्मिक कार्यक्रमों में आपकी रूचि रहेगी।

मिथुन

व्यापारिक कार्यों में वित्तीय लाभ मिलने के योग हैं। पारिवारिक और व्यक्तिगत गतिविधियों में उचित सामंजस बनाकर रखने में कामयाब होंगे।किसी नजदीकी व्यक्ति से बहुमूल्य उपहार मिलने से प्रसन्नता रहेगी । समाज में आपका नाम ऊँचा होगा।

कर्क

व्यापार में नई योजनाएं सफल हो सकती हैं। सप्ताह के अंत में भाग्य का साथ मिलेगा। ऑफिस मे सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जूनियर आपसे काम सीखना चाहेंगे । लवमेट के रिश्ते में सुधार आयेगा। आज आपको अपने कार्यों में राजनीतिक रिश्ते का फायदा मिलेगा । आपके सारे काम असानी से पूरें हो जायेंगें।

सिंह

बिजनेस पार्टनर के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। आप लम्बे समय तक स्वस्थ रहें इसके लिए आपको अच्छी डाइट लेनी चाहिए। आज पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने वाला है, इसलिए पॉजिटिव रहें और अपने कार्यों पर ध्यान दें। खेलकूद से जुड़े विद्यार्थियों को लाभदायक अवसर प्राप्त होंगे।

कन्या

काम का बोझ बढ़ सकता है लेकिन आर्थिक लाभ भी होगा। व्यापारिक निर्णय लेने के लिए दिन शुभ है। बच्चे आज अपने पढ़ाई के प्रति सीरियस रहेंगे।आज आपके घर नन्हें मेहमान के आगमन का योग बन रहा है।धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। आप हर छोटी बात पर अधिक सोचने से बचें। जिससे आपका जीवन सहज रहेगा।

तुला

चंद्रमा का गोचर आपकी राशि में होने से व्यापार में उत्साह बना रहेगा, हालांकि खर्चों पर नियंत्रण रखें। आज किसी से लिए उधार से छुटकारा मिलेगा, आपकी टेंशन ख़त्म होंगी।आज आप किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते।आज सिर दर्द की समस्या से आपको राहत मिलेगी। कुल मिलाकर आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा।

वृश्चिक

पुराने अटके हुए व्यापारिक सौदे पूरे हो सकते हैं। राहु के नक्षत्र में बुध का प्रवेश आपके लिए अनुकूल रह सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद मिलेगी जिससे काम का बोझ कम हो जायेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे। जो लोग रियल स्टेट का बिजनेस कर रहे हैं वे लोग नया हाउसिंग प्रोजेक्ट लांच कर सकते हैं।

धनु

नए व्यावसायिक संपर्कों से लाभ होगा। संपत्ति में इजाफे के योग हैं। व्यापार कर रहे लोगों का कारोबार अच्छा चलेगा।स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या को किसी अच्छे डॉक्टर से दिखायेंगे, आपको समाधान का बढ़िया तरीका मिलेगा। आज आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है।

मकर

व्यापार में सक्रियता बनाए रखें, यह दिन करियर के लिए स्थिर रहेगा। आज आप किसी जरुरी मीटिंग में शामिल होंगे।पिता की सलाह से आपको अपने बिजनेस में काफी मदद मिलेगी। किसी जरूरतमंद की मदद करके आपको ख़ुशी महसूस होगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

कुंभ

व्यापार में कुछ चुनौतियाँ आ सकती हैं, लेकिन धैर्य से काम लें। धन आगमन के नए स्रोत खुल सकते हैं। जिससे मानसिक सुकून मिलेगा और अपने व्यक्तिगत कार्यों पर उचित ध्यान दे पाएंगे। छात्र किसी खास मामले में एकांत और शांति से विचार करेंगे, तो सब ठीक हो जायेगा।

मीन

गुरु का प्रभाव व्यापारिक बाधाओं को दूर करने में मदद करेगा। आपकी लोकप्रियता के साथ-साथ जनसंपर्क का दायरा बढ़ेगा । कुछ राजनीतिक लोगों के साथ लाभदायक मुलाकात होगी। घर में धार्मिक कार्य करने की योजना बन सकती है। आज दोस्तों के साथ फोन पर बात कर के समय बितायेंगें।

Tags:    

Similar News