पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की जयंती पर देशभर में आज श्रद्धांजलि दी गई, पीएम नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें याद करते हुए नमन किया
स्व.राजीव गांधी ने कंप्यूटर एवं माइक्रो-प्रोसेसर आधारित तकनीक को स्वीकृति दी थी;
नई दिल्ली। आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की जयंती है। इस मौके पर उन्हें देशभर में श्रद्धांजलि दी गई है। जबकि पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा
पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की जयंती पर उन्हें मेरी श्रद्धांजलि अर्पित है।
कांग्रेस के नेताओं ने स्व. राजीव गांधी को वीर भूमि पहुंचकर पुष्पांजलि पुष्पांजलि अर्पित की
इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, सांसद प्रियंका गांधी, उनके पति रॉबर्ट वाड्रा और बेटे रेहान वाड्रा ने वीर भूमि पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की है। कांग्रेस नेताओं ने स्व. राजीव गांधी को याद करते हुए कहा कि उन्होंने देश को तकनीकी क्रांति और आधुनिक भारत की नींव दी थी। राजीव गांधी ने देश के हित में बहुत काम किया था। उन्होंने IT सेक्टर एवं कंप्यूटिंग को भारत में बढ़ावा दिया है।
सूचना प्रौद्योगिकी क्रांति के अग्रणी
राजीव गांधी को भारत में सूचना प्रौद्योगिकी क्रांति का अग्रणी माना जाता है। उन्होंने कंप्यूटर एवं माइक्रो-प्रोसेसर आधारित तकनीक को स्वीकृति दी थी। इसके अलावा विश्वविद्यालयों और तकनीकी संस्थानों में कंप्यूटर शिक्षा एवं डेटा प्रोसेसिंग पाठ्यक्रमों को बढ़ावा दिया। उनके प्रयासों का परिणाम ही है कि आज भारत आईटी सेवाओं का वैश्विक केंद्र बन पाया। आज बैंकिंग, बीमा, डाकघर और सरकारी दफ्तरों में डिजिटल सेवाओं का उपयोग उनकी नींव का ही नतीजा है।