UP: महिला ने किशोरी को बंधक बनाकर अपने भाइयों से रोज करवाया रेप, आखिर क्यों बनी महिला महिला की दुश्मन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किशोरी को मुक्त कराया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। फिलहाल किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है।;
आगरा। आगरा से दरिंदगी की सारी हदें पार कर देने वाली खबर सामने आई है। मामला आगरा के थाना शाहगंज के नरीपुरा क्षेत्र से है। दरअसल आरोप है कि एक किशोरी को पड़ोस में किराये पर रहने वाली महिला ने ही बहला-फुसलाकर मायके ले जाकर बंधक बना लिया था। जहां पर महिला के चचेरे भाइयों ने ही रोजाना किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। बाद में किशोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे मुक्त कराया। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है।
पड़ोस में रहने वाली महिला सिलाई मशीन दिलाने के बहाने ले गई साथ
जानकारी के मुताबिक पड़ोस में रहने वाली महिला उसे सिलाई मशीन दिलाने की झांसा देकर मायके रोहता ले गई। पहले तो किशोरी ने अकेले जाने से मना कर दिया। लेकिन उसे अपनी बात में फसांकर एक घंटे में वापस आने की बात कही। किशोरी महिला की बातों में आ गई और साथ चली गई। बाद में किसी तरह से 11 सितंबर को देर रात किशोरी ने अपनी मौसी के फोन पर कॉल कर घटना की जानकारी दी।
कमरे में बनाया बंधक
पीडित किशोरी ने बताया कि उसे एक कमरे में बंधक बना लिया गया। यहां केवल खाना देने के लिए ही कमरा खोला जाता था। पूरे दिन उसे एक बंधक के तरह कमरे में रखा जाता था।
चचेरे भाइयों ने ही दरिंदगी की सारी हदें की पार
बता दें कि महिला के चचेरे भाई संदीप और मनमोहन ने दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए हर दिन उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बात की सूचना परिजन ने पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किशोरी को मुक्त कराया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। फिलहाल किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है।