विराट कोहली ने साइना नेहवाल के संन्यास लेने पर दी प्रतिक्रिया, कहा-भारत को आप पर गर्व है...

Update: 2026-01-23 14:30 GMT

नई दिल्ली। बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने हाल ही में संन्यास का ऐलान किया था। वहीं उनके इस ऐलान के बाद से ही उनके चाहने वाले को झटका लगा है। वहीं उन्होंने इस पीछे की वजह बताया था कि अब उनका शरीर इस खेल की शारीरिक मांगों को सहन नहीं कर सकता है। भारतीय खेल जगत ने साइना नेहवाल को उनके ऐतिहासिक करियर को लेकर बधाई दी और संन्यास के बाद के जीवन के लिए शुभकामनाएं भेजीं। अब विराट कोहली ने भी साइना नेहवाल को बधाई दी और कहा कि पूरे भारत को उनपर गर्व है।

ऐतिहासिक करियर के लिए आपको बधाई

विराट कोहली ने साइना नहवाल के संन्यास पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि साइना नेहवाल, भारतीय बैडमिंटन को विश्व में खास स्थान दिलाने वाले ऐतिहासिक करियर के लिए आपको बधाई। आपको सुखद, सार्थक और संतुष्टिदायक संन्यास की बधाई। भारत को आप पर गर्व है।

साइना नेहवाल के नाम है ये उपलब्धि

2012 लंदन ओलंपिक्स में साइना नेहवाल ने कांस्य पदक जीता था। वो ओलंपिक्स में कोई मेडल जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी थीं। उनकी उपलब्धियों का सिलसिला आगे बढ़ता रहा और साल 2015 में वो विश्व की नंबर-1 बैडमिंटन खिलाड़ी बनी थीं। वहीं 2015 में उन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता था। लेकिन करियर के अंतिम वर्षों में साइना नेहवाल चोटों से जूझती रहीं। इसके कारण उनके प्रदर्शन में भी गिरावट दर्ज की गई।

Tags:    

Similar News