'हम आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े... आंतकवाद को लेकर पैराग्वे के राष्ट्रपति से बोले पीएम मोदी
भारत और पैराग्वे आतंकवाद, साइबर अपराध, संगठित अपराध और मादक पदार्थों की तस्करी जैसी समस्याओं के खिलाफ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं,;
नई दिल्ली। आज नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय कूटनीति का एक अहम पल देखने को मिला, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी स्थित हैदराबाद हाउस में पराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना पलासिओस का जोरदार तरह से स्वागत किया है। इस बैठक में भारत-पराग्वे द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने, व्यापार और निवेश के अवसर बढ़ाने, और वैश्विक मंचों पर सहयोग को लेकर चर्चा की।
क्या बोले पीएम
प्रधानमंत्री मोदी ने हैदराबाद हाउस में हुई द्विपक्षीय वार्ता के बाद बयान में कहा कि भारत और पैराग्वे ग्लोबल साउथ का अभिन्न अंग हैं। हमारी आशाएं, आकांक्षाएं और चुनौतियां समान हैं। इसी कारण, हम एक-दूसरे के अनुभवों से सीखकर इन समस्याओं से प्रभावी ढंग से निपट सकते हैं।" उन्होंने यह भी कहा कि कोविड महामारी के समय भारत ने पराग्वे के साथ वैक्सीन साझा कर मानवता और साझेदारी की मिसाल पेश की थी।
आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं...
प्रधानमंत्री ने कहा, 'हमारे पास आर्थिक सहयोग सहित डिजिटल प्रौद्योगिकी, महत्वपूर्ण खनिज, ऊर्जा, कृषि, स्वास्थ्य, रक्षा, रेलवे और अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों में सहयोग के नए अवसर हैं। इसके अलावा भारत और पैराग्वे आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। साइबर अपराध, संगठित अपराध और मादक पदार्थों की तस्करी जैसी आम चुनौतियों से लड़ने के लिए सहयोग की अपार संभावनाएं हैं।'
भारत और पराग्वे आने वाले समय में सुरक्षा...
प्रधानमंत्री मोदी ने इस मुलाकात को भारत और पराग्वे के आपसी विश्वास, व्यापार और सहयोग के स्तंभों को सुदृढ़ करने वाला क्षण बताया। उन्होंने विश्वास जताया कि राष्ट्रपति पेना की भारत यात्रा भारत-लैटिन अमेरिका संबंधों को भी नई दिशा और गति देगी, जिससे वैश्विक दक्षिण की आवाज और अधिक प्रभावी होगी।