Pakistan TRAIN HIJACK: पाकिस्तान में आज रात क्या होगा ? क्या 214 बंधक को छोड़ेगी बीएलए, मारे जा चुके 30 जवान
बलूचिस्तान। पाकिस्तान में आज रात क्या होगा यह अहम सवाल बना हुआ है। बी एल ए ने रात में पाकिस्तान सेना के 214 जवानों को बंधक बनाए हुए था। यह खबर लिखे जाने से 10 घंटे पहले बी एल एन ने अपनी मांगों को लेकर पाकिस्तान सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया था। फिलहाल पाकिस्तान सरकार इन मांगों को लेकर पशोपेश में है।
बी एल एन ने चेतावनी दी है कि बलोच के राजनीतिक कैदियों को पाकिस्तान तय समय के अंदर छोड़ दे नहीं तो वह ट्रेन को तबाह कर देगी। साथ ही बी एल ए ने यह भी कहा है कि वह कैदियों की अदला बदली को तैयार है।
बता दें कि हाईजैक से 10 घंटे के अंदर बी एल ए पाकिस्तान सेना के 30 जवानों को मार चुकी है। फिलहाल 214 जवान बंधक बने हुए हैं। उनकी जान खतरे में है। बंधकों को लेकर यह धड़कन तेज है कि अगले एक-एक पल में क्या होगा।