Will You Be Mine Valentine... प्यार की बहार और एक स्पेशल वो! वैलेंटाइन डे को ऐसे बनाएं खास

Update: 2026-02-14 01:30 GMT

नई दिल्ली। फरवरी का महीना प्यार का महीना कहलाता है, क्योंकि 7 फरवरी से लेकर 14 फरवरी तक कई तरह के अलग-अलग स्पेशल डेज सेलिब्रेट किए जाते हैं। 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जा रहा है। प्रेमी जोड़े हों या फिर कोई न्यूली मैरिड कपल, उनके लिए वैलेंटाइन डे काफी स्पेशल होता है। हर कोई अपने-अपने तरीके, अंदाज में इस दिन को स्पेशल बनाते हैं।

वैलेंटाइन डे का इतिहास

वैलेंटाइन डे की शुरुआत प्राचीन रोम से मानी जाती है, जो संत वैलेंटाइन की याद में मनाया जाता है। तीसरी शताब्दी में, रोम के सम्राट क्लॉडियस II ने सैनिकों की शादी पर प्रतिबंध लगा दिया था। संत वैलेंटाइन ने इस आदेश का उल्लंघन कर गुप्त रूप से जोड़ों की शादी करवाई, जिसके कारण उन्हें 14 फरवरी को फांसी दे दी गई।

पहला वैलेंटाइन संदेश

जेल में रहते हुए उन्होंने जेलर की अंधी बेटी को ठीक किया और फांसी से पहले उसे एक पत्र लिखा, जिस पर अंत में "Your Valentine" लिखा था। मध्य युग में, 14 फरवरी को पक्षियों के 'मेटिंग सीजन' की शुरुआत और वसंत के आगमन से जोड़कर प्रेम का प्रतीक माना जाने लगा।

कैसे करें सेलिब्रेट

2026 में वैलेंटाइन डे को यादगार बनाने के लिए कुछ नए तरीके अपनाएं।

कैंडललाइट डिनर: अपने घर को फूलों और मोमबत्तियों से सजाकर एक रोमांटिक माहौल बनाएं या किसी खास जगह पर डिनर प्लान करें।

यादों का सफर : अपनी पुरानी तस्वीरों और यादों के साथ एक 'मेमोरी वॉल' या 'मेमोरी लेन बॉक्स' बनाएं।

नई गतिविधियां: साथ मिलकर कुकिंग क्लास लें, स्टारगेज़िंग (तारे देखना) के लिए शहर से बाहर जाएं, या किसी पसंदीदा फिल्म का मैराथन करें।

फ्री-कॉस्ट डेट: पार्क में टहलने जाएं या घर पर एक-दूसरे के लिए हाथ से लिखा हुआ प्रेम पत्र लिखें।

Tags:    

Similar News