बांग्लादेश में हिंदुओं समेत अल्पसंख्यकों शिक्षकों से मांगा जा रहा जबरन इस्तीफा
ढाका। शेख हसीना के इस्तीफे के बाद बांग्लादेश में हिंदुओं समेत अल्पसंख्यकों शिक्षकों से जबरन इस्तीफा देने को मजबूर करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार अब तक 49 शिक्षकों से जबरन इस्तीफा लिया गया है। 5 अगस्त से अब तक लगभग 50 हिंदू शिक्षाविदों को इस्तीफा देने पर मजबूर किया गया है। सरकारी बकरगंज कॉलेज की प्रिंसिपल शुक्ला रॉय की इस्तीफा देते हुए फोटो भी सामने आई है। उनसे एक सादे कागज पर मैं इस्तीफा देती हूं सिर्फ इतना ही लिखवाकर इस्तीफा ले लिया गया।