GHAZIABAD: गाजियाबाद में बदमाशों के हौसले बुलंद, मंदिर जा रही महिला के गले से लूटी चेन
गाजियाबाद। गाजियाबाद में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। यहां से अपराध की एक बड़ी खबर सामने आई है। सिहानी गेट थाना क्षेत्र के पटेल नगर में एक महिला के गले से चेन झपट ली। महिला ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीमा गर्ग ने बताया कि सुबह छह बजे वह पति बाबू राम के साथ पटेल नगर में घर से मंदिर जाने के लिए निकली थी।
खंगाले जा रहे हैं सीसीटीवी फुटेज
तभी पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए। पीछे बैठे बदमाश ने उनके गले से चेन झपट ली। आरोपी मौके से फरार हो गए। जिस वक्त घटना हुई समय अन्य लोग भी वहां घूम रहे थे। जब तक वह कुछ समझ पाते बदमाश मौके से फरार हो गए। उन्होंने पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। सीमा ने बताया कि उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।