कविनगर ज़ोन में महापौर ने 18 करोड़ के निर्माण कार्यो का किया शिलान्यास
निर्माण कार्यो में रहे गुणवत्ता का विशेष ध्यान,स्थानीय लोग रहें जागरूक : महापौर;
गाजियाबाद। महापौर सुनीता दयाल ने आज कविनगर ज़ोन के विभिन्न वार्डो में लगभग 18 करोड़ के विकास कार्यो का शिलान्यास किया है। इतने कार्यो के शिलान्यास कर महापौर ने विकास की लहर ला दी है और इसके साथ साथ हर वार्ड में 1 करोड़ के विकास कार्य करवाने के निर्देश भी दिए हैं। जिससे सभी वार्डो में विकास ही विकास दिखाई देगा।
महापौर सुनीता दयाल ने कहा
शिलान्यास के दौरान सभी पार्षद एवं स्थानीय लोगों से महापौर सुनीता दयाल ने कहा कि आपके यह सड़क व नाले का कार्य होगा। आपको कुछ समय के लिए परेशानी होगी लेकिन भविष्य में बहुत अच्छा कार्य निकालकर आएगा। आप सब जागरूक नागरिक है ठेकेदार किसी भी प्रकार की बेकार सामग्री लगाता है या कार्य नई गुणवत्ता में लापरवाही करता है तो मुझे अवगत कराया जाए,तत्काल कार्यवाही की जाएगी।
विकास कार्यो की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।
नगर निगम के भीतर अन्य ज़ोन में भी जल्द ही शिलान्यास किए जाएंगे और सभी वार्डो में चौमुखी विकास दिखेगा। कार्यक्रम के दौरान पार्षद अमित त्यागी,पार्षद शशि सिंह,पार्षद मनु डबास,पार्षद सुमन चौधरी, पार्षद पिंकी,साहब सिंह सिरोही,ललित शर्मा,पूर्व पार्षद अर्चना सिंह,मंडल अध्यक्ष राहुल,राजू चौधरी, राहुल शर्मा,कौस्तुभ शर्मा,गजेन्द्र शर्मा,राजीव डागर, त्रिलोक चौधरी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
शिलान्यास किये गए कार्यो की सूची निम्न प्रकार है।
1. वार्ड 18 शास्त्री नगर में राज गैस एजेंसी से बागवाली कॉलोनी होते हुए राजपुर फ्लाईओवर तक सड़क निर्माण, लागत लगभग 1 करोड़ 49 लाख।
2. वार्ड 47 शास्त्री नगर चौक से कार्टे चौक होते हुए हापुड़ रोड तक सड़क निर्माण,लागत लगभग 2 करोड़ 23 लाख।
3. वार्ड 62 गोविंदपुरम में हापुड़ रोड से डी डी पी एस स्कूल होते हुए गौर होम चौक तक सड़क निर्माण,लागत लगभग 2 करोड़ 26 लाख।
4. वार्ड 62 गोविंदपुरम में हापुड़ रोड से ए ब्लॉक सी एन जी पम्प होते हुए पी एन बी बैंक तक सड़क निर्माण,लागत लगभग 2 करोड़ 77 लाख।
5. वार्ड 62 गोविंदपुरम में डी ब्लॉक में गली न 10 के आर सी सी नाली व सड़क निर्माण कार्य,लागत लगभग 36 लाख।
6. वार्ड 16 गढ़ी गाँव मे वरदान मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल वाली रोड का निर्माण कार्य,लागत लगभग 2 करोड़ 47 लाख।
7. वार्ड 46 दुहाई औद्योगिक क्षेत्र में मुख्य मार्ग की सड़क निर्माण कार्य,लागत लगभग 3 करोड़।
8. वार्ड 67 संजय नगर पी ब्लॉक कट से भारत पेट्रोल पंप के मध्य नाला निर्माण,लागत लगभग 1 करोड़ 9 लाख।
9. वार्ड 53 रईसपुर में अंबेडकर स्कूल से बाल्मिकी बस्ती होते हुए चौधरी चरण सिंह मूर्ति तक सी सी रोड का निर्माण,लागत लगभग 2 करोड़ 17 लाख।