रोहित शर्मा के लिए ऐतिहासिक पल... हिटमैन के खाते में आई एक नई उपलब्धि, जानें क्या

मुंबई में आयोजित विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह के दौरान रोहित शर्मा को यह सम्मान प्रदान किया गया।

Update: 2026-01-22 13:00 GMT

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के 'हिटमैन' रोहित शर्मा के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। दरअसल मुंबई के अजिंक्य डीवाई पाटिल विश्वविद्यालय ने भारतीय क्रिकेट में उनके अतुलनीय योगदान और उनके बेमिसाल नेतृत्व के लिए उन्हें मानद डॉक्टरेट की उपाधि दी है।

10वें दीक्षांत समारोह के दौरान दिया गया सम्मान

मुंबई में आयोजित विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह के दौरान रोहित शर्मा को यह सम्मान प्रदान किया गया। बता दें कि विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ. अजिंक्य डीवाई पाटिल ने खुद से रोहित को यह उपाधि दी। जिससे अब खेल जगत के इस दिग्गज के नाम के साथ 'डॉक्टर' शब्द भी जुड़ गया है।

रोहित शर्मा रणनीति और धैर्य के प्रतीक हैं

विश्वविद्यालय ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि रोहित शर्मा केवल एक क्रिकेटर नहीं, बल्कि रणनीति और धैर्य के प्रतीक हैं, जो आज की युवा पीढ़ी के लिए एक बड़ी प्रेरणा हैं। क्रिकेट के मैदान पर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और अच्छी कप्तानी से मशहूर रोहित ने हाल के सालों में भारतीय टीम को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।

Tags:    

Similar News