थिएटर के बाद ओटीटी पर कहां रिलीज होगी ‘भूत बंगला'! सामने आई तारीख

Update: 2026-04-07 06:00 GMT

मुंबई। अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की की मच-अवेटेड फिल्म 'भूत बंगला' का ट्रेलर 6 अप्रैल को रिलीज हो गया है। इस हॉरर कॉमेडी के लिए अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन की जोड़ी 14 साल बाद साथ आई है। ट्रेलर आने के बाद फैंस इसे देखने के लिए बेकरार हो रहे हैं। ऐसे में फैंस के मन में सवाल उठ कहा है कि यह फिल्म थिएटर रिलीज के बाद ओटीटी पर कब आएगी। 

‘भूत बंगला’ ओटीटी पर कहां रिलीज होगी?

 यह फिल्म थिएटर रिलीज के बाद ओटीटी के दिग्गज प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। हालांकि फिल्म के मेकर्स ने अभी तक इसकी ओटीटी रिलीज के बारे में आधिकारिक तैर पर कुछ नहीं बताया है। लेकिन एक फिल्म आमतौर पर थिएटर में रिलीज होने के 45 से 60 दिनों के बाद स्ट्रीमिंग पर आती है।

‘भूत बंगला’ थिएटर में कब आएगी फिल्म?

उन्हें बता दें कि ‘भूत बंगला’ पहले 10 अप्रैल को थिएटर में आने वाली थी। लेकिन, अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी के मेकर्स ने ‘धुरंधर 2’ की ब्लॉकबस्टर सक्सेस के बीच इसे एक हफ़्ते के लिए आगे बढ़ा दिया। मेकर्स के एक ऑफिशियल बयान में कहा गया है कि चूंकि धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा परफॉर्म किया है, इसलिए एग्जीबिटर्स को लगा कि इसे एक क्लियर और बिना रुकावट के रिलीज करना इंडस्ट्री के लिए सबसे अच्छा होगा। इसलिए ये फिल्म अब 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

स्टार कास्ट

इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन  ने किया है। अक्षय कुमार और प्रियदर्शन 14 साल बाद एक साथ वापसी कर रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ तब्बू, वामीका गब्बी, परेश रावल, राजपाल यादव, असरानी और मिथिला पालकर जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। 

Tags:    

Similar News