दिल्ली-एनसीआर में मौसम हुआ सुहाना! IMD ने इस दिन तक के लिए जारी किया अलर्ट

Update: 2026-04-07 06:33 GMT

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल गया है। आज सुबह कई इलाकों में बारिश की बूंदे गिरने से मौसम सुहाना हो गया है। वहीं लोगों को गर्मी से भी राहत मिली है। दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद समेत एनसीआर के कई इलाकों में बारिश हुई है। हालांकि बारिश के बाद लोगों को कई तरह की परेशानियों का भी सामना करना पड़ा।

सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थमी

बता दें कि बारिश के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। आईएमडी ने 7 और 8 अप्रैल के बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे। सुबह से शाम तक गरज और बिजली के साथ तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

तेज सतही हवाओं का असर ज्यादा रहेगा

इसके बाद 9 अप्रैल से 12 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 30 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 16 से 21 डिग्री तक रहने का अनुमान है। इस दौरान आसमान अधिकतर साफ रहेगा, लेकिन तेज हवाएं चलेंगी, जिनकी रफ्तार दिन के समय 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। 9 से 11 अप्रैल तक तेज सतही हवाओं का असर ज्यादा रहेगा जबकि 12 अप्रैल को हवा की रफ्तार थोड़ी कम हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ 11 अप्रैल से उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है।

Tags:    

Similar News