ट्रंप के बाद चीन ने सीजफायर पर बोला बड़ा झूठ! भारत ने की बोलती बंद, कहा- किसी तीसरे देश की...
नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर को लेकर पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था। लेकिन अब अमेरिका पर राह पर चीन पर चल पड़ा है। दरअसल, सीजफायर को लेकर अब चीन का बड़ा झूठ सामने आया है। वहीं इसको लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर श्रेय लेने की राजनीति तेज हो गई है। पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अब चीन ने संघर्षविराम में मध्यस्थता का दावा किया। लेकिन भारत ने दोनों के बयानों को सिरे से खारिज करते हुए साफ कर दिया कि यह पूरी तरह दो देशों के बीच का मामला था।
चीन के बयान के बाद भारत की सफाई
भारतीय सरकारी सूत्रों ने साफ कहा है कि किसी भी स्तर पर किसी तीसरे देश की भूमिका नहीं रही और ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने खुद भारत से युद्धविराम की मांग की थी। यह स्पष्टीकरण ऐसे समय में सामने आया है जब चीन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे को दोहराते हुए खुद को भारत और पाकिस्तान के बीच शांति वार्ता का मध्यस्थ बताया। न के विदेश मंत्री वांग यी ने हालिया बयान में कहा था कि बीजिंग ने कई वैश्विक संघर्षों के समाधान में भूमिका निभाई है, जिनमें भारत-पाक संघर्ष भी शामिल है।
‘भारत का रुख हमेशा स्पष्ट रहा’
बीजिंग में एक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि इस साल दुनिया में कई स्थानीय युद्ध और सीमा पार संघर्ष हुए। उन्होंने दावा किया कि चीन ने म्यांमार, ईरान के परमाणु मुद्दे, भारत-पाकिस्तान तनाव, फिलिस्तीन-इजरायल संघर्ष और कंबोडिया-थाईलैंड विवाद जैसे मामलों में मध्यस्थता की। वहीं भारत का रुख हमेशा साफ रहा है। परेशन सिंदूर के बाद कोई मध्यस्थता नहीं हुई। भारत ने हमेशा कहा है कि किसी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप की कोई गुंजाइश नहीं है। पाकिस्तान ने ही संघर्षविराम के लिए भारत के डीजीएमओ से संपर्क किया था।