ANIMAL LOVER: बाराती ने पालतू कुत्ते को पीट दिया तो युवती ने तोड़ दी शादी... और इसके बाद तो वह हुआ...
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर (खागा कोतवाली क्षेत्र) में एक पालतू कुत्ते की वजह से शादी टूटने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां प्रयागराज से आई बारात के दौरान यह बवाल हुआ। बता दें कि यहां एक युवती ने बारातियों द्वारा पालतू कुत्ते को पीटने पर शादी से इनकार कर दिया। दरअसल, दूल्हा बारात के साथ युवती के दरवाजे पहुंचा था लेकिन इस दौरान किसी ने घर के पालतू कुत्ते के मार दिया. जिसके बाद विवाद शुरू हो गया. इस दौरान युवती के पक्ष के कई लोग घायल हो गए. जिससे नाराज युवती ने शादी करने से माना कर दिया, जिससे मामले पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों के समझाकर और लेन देन कराकर मामला समाप्त कराया।
विवाद की जड़
जयमाल के बाद जब वैवाहिक रस्में चल रही थीं, तब दुल्हन का पालतू कुत्ता भी वहां मौजूद था। कुत्ते ने बारातियों पर भौंकना शुरू कर दिया, जिससे नाराज होकर वर पक्ष के एक युवक ने उसे डंडे से पीट दिया। कुत्ते की पिटाई से नाराज वधू पक्ष और वर पक्ष के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे और कुर्सियां चलाईं।
घायल और पुलिस कार्रवाई
इस मारपीट में महिलाओं सहित 8 लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर उत्तर प्रदेश पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
टूटी शादी
अपने पालतू जानवर के साथ हुए व्यवहार और हंगामे से आहत होकर दुल्हन ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। अंत में, दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से उपहार और गहने लौटाकर रिश्ता खत्म करने का फैसला किया।