'कॉकटेल 2' में रश्मिका मंदाना-कृति सेनन बनेंगी लेस्बियन कपल! शाहिद कपूर संग दिखेगा लव ट्रायंगल? लीक हुई कहानी
मुंबई। शाहिद कपू की अपकमिंग फिल्म 'कॉकटेल 2' को लेकर सोशल मीडिया और फिल्मी गलियारों में एक बड़ी खबर वायरल हो रही है। बता दें कि लीक हुई रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म समलैंगिक प्रेम और एक अनोखे लव ट्रायंगल पर आधारित हो सकती है। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना और कृति सैनन लीड रोल में नजर आएंगी।
कृति ने शूटिंग पूरी होने पर कई तस्वीरें शेयर कर इसके मेकर्स और टीम का आभार जताते हुए नोट्स लिखे थे। यह फिल्म 2012 में आई ‘कॉकटेल’ का सीक्वल है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना फिल्म में एक लेस्बियन कपल की भूमिका निभा सकती हैं। फिल्म की कहानी आधुनिक रिश्तों के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जिसमें रश्मिका और कृति का रिश्ता मुख्य केंद्र होगा।
इस कहानी में शाहिद कपूर तीसरे एंगलके रूप में नजर आएंगे, जो दोनों अभिनेत्रियों के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित होंगे।
फिल्म की शूटिंग आधिकारिक तौर पर पूरी हो चुकी है, जिसकी जानकारी निर्देशक होमी अदजानिया ने टीम के साथ सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कर दी थी।
हालांकि मेकर्स ने अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन चर्चा है कि फिल्म सितंबर 2026 में रिलीज हो सकती है। यह फैसला शाहिद कपूर की हालिया फिल्म 'ओ रोमियो' के रिलीज के लगभग 6 महीने बाद लिया गया है ताकि दोनों फिल्मों को पर्याप्त जगह मिल सके।