छावनी में तब्दील बरेली, शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जुमे की नमाज, मस्जिदों से की गई अमन की दुआ

Update: 2025-10-03 11:07 GMT

बरेली। बरेली में हिंसा के बाद से ही पुलिस प्रसाशन अलर्ट पर है। वहीं आज जुमे की नमाज को देखते हुए पुलिस-प्रशासन की ओर से हाई अलर्ट भी जारी किया गया है। जुमे की नमाज को देखते हुए इंटरनेट सेवा शनिवार तक बंद कर दी गई है। शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस-पीएसी और आरआरएफ के 8500 जवान तैनात किए गए हैं। शहर को चार सुपर जोन और चार स्पेशल जोन में बांटा गया है। साथ ही ड्रोन से छतों को खंगाला जा रहा है।

90 फीसदी मस्जिदों में जुमे की नमाज हुई संपन्न

दरअसल, इस बरेली से एक बड़ी खबर सामने आई है। शहर में शुक्रवार को जुमे की नमाज के चलते कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। हालांकि, शहर में हालात पूरी तरह सामान्य हैं। दोपहर करीब तीन बजे तक शांतिपूर्ण माहौल में करीब 90 फीसदी मस्जिदों में जुमे की नमाज संपन्न हो गई है। शहर के कुतुबखाना, आजमनगर, बिहारीपुर और पुराना शहर में सभी मस्जिदों में शांतिपूर्ण तरीके से नमाज संपन्न हुई।

मीडिया पर अंदर जाने के लिए प्रतिबंध

बता दें कि नमाज के तय वक्त पर लोग मस्जिदों में आते रहे और नमाज पढ़कर घर वापस हो गए। मस्जिदों से अमन और शांति बनाए रखने की अपील की गई। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी एसपी सिटी ऑफिस में कैंप कर नजर बनाए हुए हैं। संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में ड्रोन से निगरानी की जा रही है। बाजारों में आम दिनों की तरह चहल-पहल है। वहीं मीडिया पर अंदर जाने के लिए प्रतिबंध लगाया गया। साथ ही बरेली में दो बार हुई कि लोग अपील नमाज पढ़कर अपने अपने घरों को जाएं।

Tags:    

Similar News