Budget Speech: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा-आर्थिक विकास को सतत तरीके से बढ़ाना पहला कर्तव्य ...

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने भाषण में कहा कि पीएम मोदी के नवोन्मेषी विचार विशेष युवा शक्ति संचालित बजट का आधार बना है।

Update: 2026-02-01 06:08 GMT

नई दिल्ली। यह इतिहास में दूसरा मौका है जब बजट आज यानी रविवार के दिन पेश किया जा रहा है। कर्तव्य भवन में तैयार होने वाला यह पहला बजट है। इस बजट से सैलरीड क्लास, मिडिल क्लास, महिलाओं और कारोबारियों सहित हर वर्ग को बड़ी राहत की उम्मीद लगी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने भाषण में कहा कि पीएम मोदी के नवोन्मेषी विचार विशेष युवा शक्ति संचालित बजट का आधार बना है। सरकार का संकल्प गरीब, शोषित और वंचितों पर ध्यान देना है। बता दें कि यह बजट ऐसे समय में पेश हो रहा है, जब भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और अगले दो वर्षों में तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनने की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है

 सबके विकास के दृष्टिकोण के अनुरूप विकास करना

हमारा पहला कर्तव्य आर्थिक विकास को तेज और सतत बनाए रखना है।

हमारा दूसरा कर्तव्य अपने लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करना और क्षमताओं का निर्माण विकसित करना है।

हमारा तीसरा कर्तव्य- सबका साथ, सबका विकास के दृष्टिकोण के अनुरूप विकास है।

पूजी आवंटन और जोखिमों के बेहतर प्रबंधन का आधार रखना 

वित्त मंत्री ने आगे कहा कि हमारी पहली आवश्यकता ढाचांगत सुधारों की गति को अनुकूल और प्रगतिशील बनाए रखना है। दूसरी आवश्यकता दक्षतापूर्ण पूजी आवंटन और जोखिमों के बेहतर प्रबंधन का आधार रखना है। तीसरी आवश्यकता एआई एप्लीकेशन और अति उन्नत प्रौद्योगिकियों को सुशासन में सहायक बनाना है।

विकास में तेजी लाने के लिए हमने व्यापक सुधार किए गए 

वित्त मंत्री अपने भाषण में कहा- रोजगार सृजन और विकास में तेजी लाने के लिए हमने व्यापक सुधार किए हैं। प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद हमने 350 से अधिक आर्थिक सुधारों को शुरू किया। जीएसटी का सरलीकरण, श्रम संहिताओं को अधिसूचित करना इन सुधारों का हिस्सा रहा है। इसके अलावा उच्च स्तरीय समितियों को गठित कर केंद्र और राज्य सरकारों ने मिलकर काम किया है। सुधार एक्सप्रेस अपने मार्ग पर तेजी से चल पड़ी है।

 'विकसित भारत' की दिशा में मजबूत कदम उठाना जारी रहेगा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा- सरकार 'विकसित भारत' की दिशा में मजबूत कदम उठाना जारी रहेगा। भारत वैश्विक बाजार के साथ गहनता से जुड़ा रहेगा। मैं पार्ट-ए की शुरुआत करते हुए इस देश के नागरिकों का आभार प्रकट करना चाहूंगा, जिन्होंने इस देश को दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक बनाया है। हमने सुनिश्चित किया है कि किसानों, अनुसूचित जाति-जनजाति के लोगों, युवाओं, महिलाओं, गरीबों को लाभ मिलता रहे। यह युवा शक्ति से प्रेरित बजट है। हमारी सरकार का संकल्प गरीब, हाशिए पर पड़े लोगों पर ध्यान देना है। कर्तव्य भवन में यह बजट बना है। पहला कर्तव्य है- आर्थिक विकास को सतत तरीके से बढ़ाना। दूसरा कर्तव्य है- जनआकांक्षाओं को पूरा करना। तीसरा कर्तव्य है- सबका साथ, सबका विकास। यह सुनिश्चित करना कि सभी को संसाधनों, सुविधाओं और अवसरों तक समान रूप से पहुंच मिले।

नई प्रौद्योगिकी उत्पादन प्रणालियों को बदल रही है- वित्त मंत्री

वित्त मंत्री ने कहा- हम ऐसी बाहरी परिस्थिति का सामना कर रहे हैं जहां व्यापार और बहुपक्षवाद खतरे में है। नई प्रौद्योगिकी उत्पादन प्रणालियों को बदल रही है। भारत विकसित भारत की ओर विश्वास से भरे कदम उठाता रहेगा। भारत को वैश्विक बाजारों से एकीकृत होकर अधिक से अधिक निर्यात करना होगा। विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में लोगों का साथ खड़े रहने के लिए आभार। हमारा लक्ष्य विकास का लाभ सभी वंचित वर्गों और महिलाओं तक सुनिश्चित करना है।


Tags:    

Similar News