कंटेंट क्रिएटर्स की बल्ले-बल्ले! 15,000 स्कूलों 500 कॉलेजों में खुलेगा कंटेंट क्रिएटर लैब, गेमिंग में 10 लाख नौकरियों की उम्मीद...
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अगले पांच सालों में डेटा सेंटर और 5G/6G कनेक्टिविटी को और विस्तार देने की बात कही
नई दिल्ली। आज संसद में बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टेक्नोलॉजी और इनोवेशन को 'विकसित भारत' का सबसे बड़ा इंजन कहा है। उन्होंने बताया कि भारत अब केवल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल नहीं करेगा, बल्कि उसे लीड करेगा मतलब गेमिंग में अहम भूमिका निभाएगा। इस बजट में कंटेंट क्रिएशन को लेकर काफी चर्चा हुई।
गेमिंग सेक्टर को मिलेगा बढ़ावा
गेमिंग सेक्टर में 10 लाख से ज्यादा प्रोफेशनल को हायर किया जाएगा। एक नया कंटेंट क्रिएटर लैब का सेटअप किया जाएगा। क्रिएटर इकोनमी बूमिंग है. डिजाइन एडुकेशन के लिए नैशनल डिजाइन स्कूल खोले जाएंगे।
ABGC कंटेंट क्रिएटर लैब्स खोलने की घोषणा
वित्त मंत्री ने भारत के एनीमेशन, विज़ुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक विज़ुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक (ABGC) सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए देश के 15,000 सेकेंडरी स्कूलों और 500 कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटर लैब्स स्थापित करने की घोषणा की। इसका मकसद नए क्रिएटर्स को बढ़ावा देना और उन्हें आधुनिक सुविधाएं देना है।
स्कूल-कॉलेज में खोले जाएंगे लैब्स
15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों में खोले जाएंगे कंटेंट क्रिएटर लैब्स देश के 15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों में गेमिंग और एनिमेशन सिखाने के लिए खास लैब बनाई जाएंगी।
नई यूनिवर्सिटी पर जोर
डिजिटल और क्रिएटिव स्किल्स सिखाने के लिए 5 नए टाउनशिप विकसित किए जाएंगे, जहां पढ़ाई के साथ-साथ कंपनियों में काम करने का मौका मिलेगा।
स्टार्टअप्स के लिए पैसा
गेमिंग स्टार्टअप्स और छोटी कंपनियों की मदद के लिए ₹10,000 करोड़ का फंड बनाया गया है।
सेमीकंडक्टर
सरकार भारतीय चिप्स और टेक्नोलॉजी बनाने पर जोर दे रही है, जिससे गेमिंग हार्डवेयर सस्ता और बेहतर होगा।
बता दें कि निर्मला सीतारमण ने जोर देकर कहा कि टेलीकॉम और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (DPI) भारत की इकोनॉमी का 'ऑपरेटिंग सिस्टम' हैं। उन्होंने अगले पांच सालों में डेटा सेंटर और 5G/6G कनेक्टिविटी को और विस्तार देने की बात कही।