भारत में महिलाओं के बीच बढ़ता सर्वाइकल कैंसर! जानें लक्षण और बचाव

Update: 2026-02-20 03:30 GMT

भारत में महिलाओं के लिए सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) एक बड़ी स्वास्थ्य चुनौती बनता जा रहा है। यह स्तन कैंसर के बाद महिलाओं में होने वाला दूसरा सबसे आम कैंसर है। राहत की बात यह है कि समय रहते जांच और टीकाकरण से इसे रोका जा सकता है।

प्रमुख कारण और लक्षण

यह कैंसर मुख्य रूप से ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) के संक्रमण के कारण होता है। शुरुआती चरणों में इसके लक्षण नहीं दिखते, लेकिन बढ़ने पर ये संकेत मिल सकते हैं असामान्य रूप से रक्तस्राव (Bleeding)। पैल्विक हिस्से में तेज दर्द। सफेद पानी या डिस्चार्ज की समस्या।

बचाव के उपाय

HPV वैक्सीन: 9 से 14 वर्ष की लड़कियों के लिए यह टीका सबसे प्रभावी है।

नियमित स्क्रीनिंग: 30 वर्ष की आयु के बाद महिलाओं को पैप स्मीयर (Pap Smear) टेस्ट करवाते रहना चाहिए।

जागरूकता: सुरक्षित जीवनशैली और स्वच्छता के प्रति सतर्क रहकर जोखिम को कम किया जा सकता है

Tags:    

Similar News