बरेली में जुमे की नमाज के बाद बवाल! पुलिस ने किया लाठीचार्ज...

लोगों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया;

By :  Aryan
Update: 2025-09-26 10:58 GMT

रेली। बरेली में आज जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। शहर के कई इलाकों में आई लव मोहम्मद लिखे पोस्टर बैनर लेकर सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए। इस दौरान खलील स्कूल के पास कुछ शरारती तत्वों ने तोड़फोड़ की। पुलिस ने स्थिति को काबू में करने के लिए लाठियां चलाईं। साथ ही मौलाना तौकीर रजा को नजरबंद कर लिया गया है।

बरेली के डीआईजी रेंज अजय कुमार साहनी ने कहा

डीआईजी रेंज अजय कुमार साहनी ने कहा कि नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। लेकिन कुछ अपराधी तत्व माहौल को खराब करना चाहते थे, इसलिए उन्हें भगा दिया गया है।

लाठीचार्ज के बाद तो भगदड़ मच गई

श्यामगंज में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान एसपी से झड़प भी हो गई, लेकिन जुलूस की भीड़ नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ती गई। माहौल को देखते हुए श्यामगंज में पुलिस ने दुकानें भी बंद करा दी। नौमहला मस्जिद के बाहर भी सैकड़ों लोग जुट गए। लोगों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। वहीं, खलील स्कूल के पास प्रदर्शनकारियों ने अचानक वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दिया। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। प्रदर्शनकारियों को शांत कराने के लिए पुलिस के लाठीचार्ज से भगदड़ मच गई।


Tags:    

Similar News