सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ में चित्रांगदा सिंह की हुई एंट्री, फौजी बन मचाएंगी धमाल
मुंबई। सलमान खान फिलहाल अपनी आगामी फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बस इस बार फर्क इतना है कि उनका पूरा लुक ही बदल गया है। यूं तो अगली फिल्म पहले 2026 के जून-जुलाई में आने वाली थी। अब कहा जा रहा है कि मेकर्स धीरे-धीरे प्लान बदल रहे हैं। वहीं साल 2025 भाईजान के लिए अच्छा साबित नहीं हुआ, क्योंकि Sikandar के लिए जो प्लानिंग की थी, वो बुरी तरह से फ्लॉप हो गई।
अब नई फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ में अपूर्व लाखिया के साथ काम कर रहे हैं। हाल ही में पता लगा था कि फिल्म का काम कंप्लीट कर लिया है। इसी बीच फिल्म से एक बड़ी तस्वीर लीक हो गई है। सलमान खान की इस साल सिकंदर भी ईद पर आई थी। वहीं उनका पूरा फोकस ईद वाले विंडो पर ही रहता है, क्योंकि उन्हें काफी फायदा हुआ है।
अब कहा जा रहा है कि अगले साल भी ईद पर ही आ सकते हैं। पर अब तक जितने एक्टर्स उस तारीख पर रुमाल रखे बैठे हैं, वो सलमान खान के लिए अच्छा फैसला नहीं होगा। यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 और अजय देवगन की Dhamaal 4 के साथ सलमान आएंगे या नहीं। यह फैसला भी जल्द हो जाएगा।
सलमान खान इस फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ में फौजी बन रहे हैं। जो कि 2020 में गलवान घाटी में हुई चीन और भारतीय सैनिकों की झड़प से इंस्पायर्ड है। वहीं, सलमान खान फिल्म में कर्नल बी. संतोष बाबू के रोल में दिखाई देने वाले हैं, जो उस दिन हुई झड़प में शहीद हो गए थे।
हालांकि, उनके साथ फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी नजर आने वाली हैं, जो पहले ही अपने हिस्से का काम निपटा चुकी हैं। इसी बीच दोनों की फिल्म के सेट से तस्वीर लीक हो गई है। इस वायरल तस्वीर में सलमान खान आर्मी यूनिफॉर्म में दिख रहे हैं जबकि उनके साथ चित्रांगदा सिंह भी फौजी यूनिफॉर्म में ही हैं। जिससे पता लगता है कि वो भी फौजी ही बन रही है। यह पिक्चर का बड़ा स्पॉइलर है।
अब एक्टर्स के साथ ली गई फैन की सेल्फी तेजी से वायरल हो रही है। चित्रांगदा सिंह को सलमान खान की बड़ी फिल्म मिलना एक बड़ा मौका है, जिसके लिए वो काफी एक्साइटेड भी थीं। दरअसल एक्टर्स ने लद्दाख से ही फिल्म का शूट शुरू किया था।