सीएम योगी ने खेल विश्वविद्यालय के सत्र शुरू करने का दिया निर्देश! ध्यानचंद खेल विश्व विद्यालय का फ्लैग, लोगो लॉन्च, जानें क्या होगा ध्येय वाक्य...

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रदेश का सौभाग्य है कि मेजर ध्यानचंद के नाम पर देश का पहला खेल विश्वविद्यालय मेरठ में बन रहा है।

Update: 2026-01-22 12:03 GMT

मेरठ। मेरठ स्थित मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विश्वविद्यालय में विश्वविद्यालय के लोगो, ड्रेस और फ्लैग का औपचारिक रूप से अनावरण किया गया। मुख्यमंत्री योगी ने आज मेरठ के सलावा स्थित प्रदेश के पहले मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। शासन ने 31 मई 2026 तक शैक्षणिक सत्र शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर विश्वविद्यालय प्रशासन और अधिकारी मौजूद रहे।

फिट इंडिया मूवमेंट ने खेलों को दी नई दिशा

पिछले 11 वर्षों में देश में खेलों को लेकर एक नई संस्कृति विकसित हुई है। खेलो इंडिया, फिट इंडिया मूवमेंट और सांसद खेल प्रतियोगिताओं ने खेलों को नई दिशा दी है।

गांव से लेकर जिला तक खेलों को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में हर गांव में ग्रामीण खेल लीग, विधायक खेल प्रतियोगिता और हर जिले में स्टेडियम बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश का सौभाग्य है कि मेजर ध्यानचंद के नाम पर देश का पहला खेल विश्वविद्यालय मेरठ में बन रहा है।

‘जय हिंद’ होगा विश्वविद्यालय का ध्येय वाक्य

कार्यक्रम के दौरान यह बताया गया कि खेल विश्वविद्यालय का ध्येय वाक्य ‘जय हिंद’ निर्धारित किया गया है, जो देशभक्ति और अनुशासन की भावना को दर्शाता है।

आधारभूत सुविधाओं पर दिया जा रहा ध्यान

जानकारी के मुताबिक, विश्वविद्यालय में आधारभूत ढांचे, शैक्षणिक व्यवस्था और आवश्यक सुविधाओं को लेकर कार्य तेजी से किया जा रहा है, ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर सत्र शुरू किया जा सके।

Tags:    

Similar News