Delhi NCR: पहाड़ों में बर्फवारी से दिल्ली में बढ़ी ठंड, 20 से 24 नवंबर तक 12 डिग्री पारा गिरने के आसार
अधिकतम तापमान 24-28 डिग्री और न्यूनतम 8-12 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान है।;
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी का असर साफ दिख रहा है। आजकल दिन में भी ठंड का अनुभव हो रहा है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 20 से 24 नवंबर तक अधिकतम तापमान 24 से 28 डिग्री तक रह सकती है।
दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 100 प्रतिशत पर रही
दिल्ली में अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री दर्ज किया गया। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 100 और न्यूनतम 48 प्रतिशत रही। आया नगर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम पारा 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
दिल्ली में शीतलहर की संभावना
आने वाली कल सुबह में कोहरे की संभावना है और अधिकतम तापमान 26 व न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दिल्ली में शीतलहर जैसी स्थिति रह सकती है। हालांकि तकनीकी मानकों के मुताबिक इसकी आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है।
अगले पांच दिनों में मौसम का हाल
कल 20 से 24 नवंबर तक आसमान साफ दिखाई देगा। अधिकतम तापमान 24-28 डिग्री और न्यूनतम 8-12 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान है। वहीं, सुबह में हल्का धुंध रह सकती है। जानकारी के अनुसार, उत्तरी हवाएं या उत्तर-पूर्व से 5-10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी। हालांकि, 24 नवंबर से हवा उत्तर-पश्चिम की ओर मुड़ जाएगी, लेकिन कोई हवा के रूख में कोई खास बदलाव नहीं होगा।