DMRC ने मयूर विहार फेज-1 मेट्रो स्टेशन का बदला नाम! अब हो गया 'श्री राम मंदिर मयूर विहार', जानें कारण

Update: 2026-02-07 13:10 GMT

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने दिल्ली सरकार की सिफारिश पर मयूर विहार फेज-1 मेट्रो स्टेशन का नाम आधिकारिक तौर पर बदलकर 'श्री राम मंदिर मयूर विहार' कर दिया है। DMRC के आधिकारिक अपडेट के अनुसार, पिंक लाइन के इस स्टेशन के नाम बदलने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

डिस्प्ले और घोषणाएं

बता दें कि यह बदलाव स्टेशन के पास स्थित प्रसिद्ध श्री उत्तम मंदिर (श्री राम मंदिर) की लोकप्रियता और स्थानीय लोगों की मांग को देखते हुए किया गया है। मेट्रो के साइनबोर्ड, मैप्स और ऑडियो घोषणाओं में अब नए नाम 'श्री राम मंदिर मयूर विहार' का इस्तेमाल शुरू हो गया है। दिल्ली मेट्रो ने नेटवर्क के अन्य स्टेशनों पर भी इसे अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। स्टेशन का नाम बदलने से अब श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मंदिर तक पहुंचने के लिए सही लोकेशन ढूंढने में और भी आसानी होगी।

अधिकारियों ने दी यह जानकारी

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) के अधिकारियों ने बताया कि वर्षों से पॉकेट-1 और फेज-1 मेट्रो स्टेशनों के बीच नाम की समानता के कारण यात्रियों और स्थानीय निवासियों में भ्रम की स्थिति बनी रहती थी, लेकिन इससे भी बड़ी बात जनता की श्री राम मंदिर से जुड़ी गहरी आस्था थी। 

Tags:    

Similar News