क्या रोजे में भूल से खा-पी लिया तो टूट जाता है फास्ट? जानें सच

Update: 2026-03-01 01:30 GMT

नई दिल्ली। इस समय रमजान का पाक महीना चल रहा है। हर कई रोजा रख अल्लाह की इबादत कर रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर आप रोजे में भूल से (अनजाने में) कुछ खा या पी लेते हैं, तो क्या आपका रोजा टूट जाता है? हालांकि ऐसा नहीं होता है। जैसे ही आपको याद आए कि आप रोजे से हैं, आपको तुरंत खाना-पीना बंद कर देना चाहिए और अपना रोजा पूरा करना चाहिए।

इस्लामी मान्यताओं के नियम 

अल्लाह की नेमत-  पैगंबर मोहम्मद ने फरमाया है कि अगर कोई भूलकर खा या पी लेता है, तो उसे अपना रोजा पूरा करना चाहिए, क्योंकि उसे अल्लाह ने खिलाया और पिलाया है।

याद आते ही रुकना: यदि आपने भूल से खाना शुरू किया और बीच में ही याद आ गया, तो आपको उसी समय रुक जाना चाहिए। याद आने के बाद भी खाते रहना रोजे को तोड़ देता है।

कोई कजा या कफ्फारा नहीं: भूल से खाने-पीने पर न तो रोजा दोबारा रखने (कजा) की जरूरत होती है और न ही कोई जुर्माना (कफ्फारा) देने की।

जानबूझकर गलती: अगर आप जानबूझकर थोड़ा सा भी कुछ खाते या पीते हैं, तो रोजा तुरंत टूट जाता है।

कुल्ली करते समय सावधानी: वज़ू करते समय अगर गलती से पानी गले के नीचे उतर जाए, तो कुछ विद्वानों के अनुसार रोजा टूट जाता है और उसकी कजा वाजिब होती है, क्योंकि इसमें सावधानी की कमी मानी जाती है।

महिलाएं ना रहें भ्रम में

मुफ्ती साहब ने बताया कि जब महिलाएं माहवारी की स्थिति में हों, तो उस दौरान उनका रोजा रखना उचित नहीं होता। ऐसे दिनों में वे रोजा नहीं रखेंगी और बाद में रमजान के बाद उन छूटे हुए रोजों की कजा रखेंगी। उन्होंने कहा कि यह शरीयत की आसानी और रहमत है, इसलिए महिलाओं को किसी प्रकार की झिझक या भ्रम में नहीं रहना चाहिए।


Tags:    

Similar News