ईरान के स्कूल पर हुए हमले में मरने वाले बच्चों की संख्या 85 हुई! नेतन्याहू ने ट्रंप से बात की

Update: 2026-02-28 16:15 GMT

नई दिल्ली। ईरान-इजराइल के बीच लगातार युद्ध जारी है। युद्ध के चलते अब दोनों देशों के कई इलाकों से जान-माल की क्षति की भी खबर सामने आने लगी है। इजराइल ने आज सुबह ईरान के एक स्कूल पर बड़ा हमला कर दिया था। इस हमले में अबतक 85 छात्रों की मौत की खबर सामने आई है।

मीनाब क्षेत्र में स्कूल पर बमबारी की गई

बता दें कि इजराइल सुबह से ईरान पर लगातार हवाई हमला कर रहा है। इसी दौरान ईरान के मीनाब क्षेत्र स्थित एक स्कूल पर बमबारी की गई। हमले का कोई अंदाजा नहीं होने के कारण स्कूल में बच्चों की तादाद अच्छी-खासी थी। बमबारी में दर्जनों छात्र घायल हो गए। इनमें से अब तक 85 छात्रों की मौत की पुष्टि हुई है।

नेतन्याहू और ट्रंप ने फोन पर बात की

इजराइल के प्रधानमंत्री ऑफिस ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें बेंजामिन नेतन्याहू फोन पर बात करते हुए दिख रहे हैं। इस फोटो के साथ लिखा गया कि नेतन्याहू अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात कर रहे थे।

Tags:    

Similar News