ईरान ने अमेरिका के 14 सैन्य अड्डों को निशाना बनाया! सैकड़ों सैनिकों के मारे जाने का दावा

Update: 2026-02-28 16:31 GMT

नई दिल्ली। ईरान और इजरायल के युद्ध के बीच ईरान ने अब अमेरिका को लेकर बड़ा दावा किया है। दरअसल, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के बयान में दावा किया गया है कि उसने अमेरिका के खिलाफ बड़ी जवाबी कार्रवाई में कम से कम 14 सैन्य अड्डों को निशाना बनाया है और इन हमलों में सैकड़ों अमेरिकी सैनिकों के मारे या घायल होने की खबर दी गई है।

भारतीय दूतावास ने बयान जारी किया

बता दें कि दुबई एयरपोर्ट पर फंसे भारतीयों पर संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय दूतावास ने बयान जारी किया है। दूतावास और वाणिज्य दूतावास, यूएई के अधिकारियों और एयरलाइंस के साथ संपर्क में हैं ताकि अस्थायी और एहतियाती हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण यूएई के हवाई अड्डों पर फंसे भारतीय यात्रियों की देखभाल की जा सके। यूएई सरकार और एयरलाइन अधिकारियों ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है। 

Tags:    

Similar News