नई दिल्ली। ईरान और इजरायल के बीच युद्ध जारी है। जिससे दुनिया भर के देश प्रभावित हुए हैं। खासकर मीडिल ईस्ट देशों पर इस युद्ध का काफी असर देखने को मिल रहा है। इस बीच भारत ने युद्ध रोकने और बातचीत से मुद्दा सुलझाने की अपील की है।
क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए
दरअसल, भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि ईरान और खाड़ी क्षेत्र में हाल के घटनाक्रम से भारत बहुत चिंतित है। हम सभी पक्षों से संयम बरतने, तनाव बढ़ने से बचने और आम लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का आग्रह करते हैं। तनाव कम करने और अंदरूनी मुद्दों को सुलझाने के लिए बातचीत और डिप्लोमेसी को आगे बढ़ाया जाना चाहिए। सभी देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए। इस इलाके में हमारे मिशन भारतीय नागरिकों के संपर्क में हैं और उन्हें सही सलाह जारी करके सतर्क रहने, मिशन के संपर्क में रहने और लोकल सुरक्षा गाइडलाइंस को मानने के लिए कहा है।
ईरान के कई वरिष्ठ अधिकारी मारे गए
वहीं इजरायल का दावा है कि उसके हालिया हमलों में ईरान के कई वरिष्ठ अधिकारी मारे गए हैं। सेना की कार्रवाई की जानकारी रखने वाले एक सूत्र के मुताबिक हमलों का निशाना हाई रैंक अधिकारी थे और उन्हें बड़ा नुकसान पहुंचा है।
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस यूएई के राष्ट्रपति की बात
वहीं सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बातचीत कर यूएई और क्षेत्र के अन्य देशों पर हुए ईरानी हमलों की स्थिति पर चर्चा की। सरकारी न्यूज एजेंसी के अनुसार, दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय हालात और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।
सऊदी अरब के जेद्दा स्थित भारतीय दूतावास ने जारी किए
सऊदी अरब के जेद्दा स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने वहां रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए कुछ इमरजेंसी कॉन्टैक्ट नंबर जारी किए हैं।
व्हाट्सएप नंबर: +966 536209704
लैंडलाइन नंबर: 00 966 126648660 / 00 966 12 2614093
मोबाइल नंबर: +966 556122301
टोल फ्री नंबर: 800 244 0003
ईमेल: conscw.jeddah@mea.gov.in, vclab.jeddah@mea.gov.in