Iran-Israel War: ब्रिटेन ने ईरान पर हमले में भाग नहीं लिया लेकिन... ब्रिटेन पीएम का बड़ा बयान
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने ईरान की जवाबी कार्रवाई की आलोचना की, जिसमें मध्य-पूर्व के कई सहयोगियों पर अटैक शामिल थे।
नई दिल्ली। ईरान और इजरायल के बीच जारी तनाव के बीच पूरी दुनिया में हलचल देखने को मिल रही है। साथ ही इस युद्ध का असर खासकर मीडिल ईस्ट के देशों पर भी देखने के लिए मिल रहा है। इस बीच ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने कहा कि ब्रिटेन ने ईरान पर हमले में भाग नहीं लिया, लेकिन उसके विमानों ने क्षेत्र में ब्रिटेन के लोगों और सहयोगियों को हवाई सुरक्षा दी।
मध्य-पूर्व के कई सहयोगियों पर अटैक शामिल थे
वहीं उन्होंने अमेरिका और इजरायल के हमलों पर कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन ईरान की जवाबी कार्रवाई की आलोचना की, जिसमें मध्य-पूर्व के कई सहयोगियों पर अटैक शामिल थे।
अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को निशाना बनाया
दरअसल, कुवैत की सिविल एविएशन अथॉरिटी का कहना है कि एक ड्रोन ने राजधानी के मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को निशाना बनाया, जिसमें कई कर्मचारी जख्मी गए हैं। इससे काफी नुकसान हुआ है। प्रवक्ता अब्दुल्ला राजही ने बताया कि नुकसान का आकलन अभी किया जा रहा है। मरम्मत का कार्य जारी है। यहां आपातकालीन उपाय किए जा रहे हैं और स्थिति नियंत्रण में है।
मिस्र के राष्ट्रपति ने सऊदी क्राउन प्रिंस से की बात
ईरान की तरफ से सऊदी अरब में अमेरिकी ठिकानों पर हमले के बाद, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल-फतह अल-सिसी ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से फोन पर बात की। इसमें अल-सिसी ने सऊदी अरब के प्रति एकजुटता व्यक्त की। साथ ही, इलाके में तनाव को रोकने की कोशिशों को तेज करने के महत्व पर जोर दिया।