इस तरह से तानाशाही करना सही नहीं...आप की रैली कैंसल होने पर भड़के अरविंद केजरीवाल, BJP पर लगाया यह आरोप
नई दिल्ली। आबकारी नीति मामले में बरी होने के बाद अरविंद केजरीवाल की आप ने दिल्ली में रैली का आयोजन किया था। यह रैली रविवार को होनी थी लेकिन दिल्ली पुलिस ने इस रैली को करने की अनुमति नहीं दी है। वहीं इस पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे तानाशाही करार दिया है।
इन लोगों ने पुलिस से रैली कैंसिल करवा दी
दरअसल, केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि आम आदमी पार्टी की कल एक मार्च को जंतर-मंतर पर रैली थी। कई दिनों पहले से ये रैली घोषित हो गई थी। अभी आखिरी वक्त में इन लोगों ने पुलिस से रैली कैंसिल करवा दी।
क्या ये कल कोर्ट के आदेश का परिणाम है
वहीं नाराजगी जाहिर करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि क्या ये कल कोर्ट के आदेश का परिणाम है? रैली करना, अपनी बात रखना, ये तो सभी का संवैधानिक अधिकार है। इस तरह से तानाशाही करना सही नहीं। हमें रैली करने दी जाए।