Iran Israel War : ईरान में स्कूल पर हमले पर आया अमेरिका का बयान! दुबई एयरपोर्ट पर फंसी बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इजरायली विदेश मंत्री और ईरान के विदेश मंत्री से की बात, भारत ने दोहराई संवाद और कूटनीति की बात

Update: 2026-02-28 18:02 GMT

नई दिल्ली। अमेरिकी और इजरायल की तरफ से ईरान पर किए गए मिसाइल अटैक के बाद दुबई हवाई अड्डे से उड़ानें रद्द होने से भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंस गई हैं। सिंधु, दुबई होते हुए ऑल इंग्लैंड ओपन के लिए बर्मिंघम जा रही थीं, जो मंगलवार से शुरू होगा।

ईरान में स्कूल पर हमले पर अमेरिका का बयान 

अमेरिकी सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिन्स बोले, 'उन्हें साउथ ईरान के गर्ल्स स्कूल को निशाना बनाकर किए गए अटैक की खबरों की जानकारी मिली है। वे इन खबरों को गंभीरता से ले रहे हैं और इनकी जांच कर रहे हैं।' हॉकिन्स ने आगे कहा कि अमेरिका की आर्मी अनजाने में होने वाले नुकसान के रिस्क को कम करने के लिए सभी जरूरी सावधानियां बरतना जारी रखेगी। अमेरिका नागरिकों को निशाना नहीं बनाता है।

भारत ने दोहराई संवाद और कूटनीति की बात

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि आज दोपहर इजरायली विदेश मंत्री Gideon Sa’ar से बात की। तनाव कम करने के लिए बातचीत और कूटनीति के लिए भारत के आह्वान को दोहराया। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा कि आज शाम ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची से टेलीफोन पर बातचीत हुई। ईरान और क्षेत्र में हालिया घटनाक्रमों पर भारत की गहरी चिंता व्यक्त की।

Tags:    

Similar News