बंगाल में EC ने जारी किया जिलेवार डेटा, चुनाव से पहले 90 लाख से ज्यादा मतदाता वोटर लिस्ट से हुए बाहर
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 दो चरणों- 23 और 29 अप्रैल को मतदान होना है।
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव की तारीख नजदीक है। ऐसे में सियासी घमासान शुरू हो गया है। इससे पहले चुनाव आयोग ने जिलेवार डेटा जारी कर दिया है। जिसमें बंगाल में 90 लाख से ज्यादा मतदाता वोटर लिस्ट से बाहर हो गए है।
जिलेवार डेटा जारी
चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि बंगाल में एसआईआर की प्रक्रिया में अब तक कुल 90.66 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। चुनाव आयोग का कहना है कि डेटा में तकनीकी गड़बड़ियों के आधार पर 60 लाख से ज्यादा मतदाताओं को जांच के दायरे में रखा था। अब तक लगभग 59.84 लाख मामलों का निपटारा किया जा चुका है। इस जांच के बाद करीब 32.68 लाख पात्र लोगों के नाम दोबारा जोड़े गए हैं, जबकि अपात्र पाए गए 27.16 लाख नाम काट दिए गए हैं।
टीएमसी बता रही साजिश
बता दें कि इन आकड़ों के आते ही इन पर सवाल उठने शुरु हो गए है। विपक्षी दल इस बड़े पैमाने पर नाम हटाने को वोटरों को बाहर करने की साजिश बता रहे हैं और आरोप लगा रहे हैं कि अल्पसंख्यक और सीमावर्ती इलाकों पर ज्यादा असर पड़ा है।
दो चरणों में होगा मतदान
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 दो चरणों- 23 और 29 अप्रैल को मतदान होना है। ऐसे में इससे किसे फायदा होगा और किसे नुकसान ये तो चुनावी नतीजे आने के बाद ही पता चल पाएगा।