राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने से पहले नीतीश कुमार 8 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक की अध्यक्षता करेंगे...

13 अप्रैल को नीतीश कुमार विधानमंडल दल की बैठक बुला सकते हैं।

By :  Aryan
Update: 2026-04-07 05:41 GMT

पटना। बिहार में सियासी हलचल तेज है। दरअसल, बिहार में नई NDA सरकार के गठन की तैयारी शुरू हो गई है। वहीं, बिहार के सीएम नीतीश कुमार 9 अप्रैल को दिल्ली जाने वाले हैं। इससे पहले बुधवार मतलब 8 अप्रैल को नीतीश कैबिनेट की आखिरी मीटिंग प्रस्तावित हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक, एनडीए के सभी विधायकों को 12 अप्रैल से पटना में रहने के लिए बोला गया है।

कई अहम प्रस्ताव को मिल सकती है मंजूरी

संभावित कैबिनेट मीटिंग में कई अहम प्रस्ताव पर मंजूरी मिलेगी। ऐस माना जा रहा है कि इस मुद्दे पर भी प्रस्ताव संभव है कि बिहार को लेकर नीतीश कुमार के विजन पर ही 2030 तक काम किया जाएगा। समृद्धि यात्रा के दौरान नीतीश कुमार ने जिन योजनाओं को हरी झंडी दिखाई, उनको पूरा करने के बारे में चर्चा होगी।

दिल्ली में राज्यसभा की लेंगे सपथ

सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार की अध्यक्षता में 8 अप्रैल को राज्य कैबिनेट की आखिरी बैठक हो सकती है। इसके बाद 9 अप्रैल को नीतीश दिल्ली चले जाएंगे और फिर 10 अप्रैल को दिल्ली में राज्यसभा की सदस्यता की शपथ लेंगे। उसके बाद 11 अप्रैल को सीएम दिल्ली से वापस पटना आएंगे और फिर 12 अथवा 13 अप्रैल को नीतीश कुमार विधानमंडल दल की बैठक बुला सकते हैं।

13 अप्रैल के बाद सीएम पद से इस्तीफा संभावित

नीतीश कुमार इस बैठक में मुख्यमंत्री पद छोड़ने के फैसले की जानकारी आधिकारिक तौर पर देंगे। उसके बाद नीतीश कुमार राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप देंगे। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू होगी। एनडीए विधानमंडल दल द्वारा नए नेता का चयन किया जाएगा।

Tags:    

Similar News