दिल्ली पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर का किया भंडाफोड़, 12 गिरफ्तार
यह फर्जी सेंटर पिछले 6 महीने से सक्रिय था।
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने एक बड़े फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है। दरअसल एंटी-नारकोटिक्स सेल की टीम ने गुरु अर्जुन नगर इलाके में रेड डालकर इस कॉल सेंटर को पकड़ा। जानकारी के मुताबिक, यहां लोगों को ठगने का खेल चल रहा था। पुलिस ने मौके से 2 संचालकों समेत कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 10 टेली-कॉलर भी शामिल हैं। पुलिस ने जानकारी दी कि इस सेंटर के प्रोपराइटर पांडव नगर निवासी 28 वर्षीय सौरभ और शादीपुर निवासी 28 वर्षीय शाहनवाज हैं।
इन टेली-कॉलर्स को किया गिरफ्तार
अंजलि (25), बालजीत नगर
काशिश (21), न्यू रणजीत नगर
रजनी (20), सकुरबस्ती
गनमान (21), रणजीत नगर
पूजा (30), प्रेम नगर
कविता (26), बालजीत नगर
मंजू (20), बालजीत नगर
रक्षा (22), इंदरलोक
इमरान (20), इंदरलोक
अनु (29), करोल बाग
प्लास्टिक पॉलिसी कार्ड देने का करते थे वादा
आरोपी लोगों को फोन पर कॉल करके बताते थे कि उनके वाहन में कहीं भी पंचर, ब्रेकडाउन या किसी भी इमरजेंसी में तुरंत मदद मिलेगी। विश्वास दिलाने के लिए कैश ऑन डिलीवरी (COD) का ऑफर देते और तीन से चार हजार रुपये में प्लास्टिक पॉलिसी कार्ड घर पर डिलीवर करने का वादा करते। लेकिन पैसे लेने के बाद हेल्पलाइन नंबर (कीपैड मोबाइल) पर कॉल करने पर कोई जवाब नहीं मिलता और न ही कोई सहायता दी जाती। यह फर्जी सेंटर पिछले 6 महीने से सक्रिय था। आरोपी लोगों के पास न तो कोई लाइसेंस था और न ही वैध रजिस्ट्रेशन।