कुलगाम में आतंकियों के साथ सेना के जवानों की मुठभेड़ जारी, दो जवान शहीद, कई घायल

घायल सेना के जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया;

By :  Aryan
Update: 2025-08-09 06:04 GMT

जम्मू। कुलगाम में आतंकियों के साथ सेना के जवानों की मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए हैं। वहीं कई जवान घायल हो गए हैं। आतंकियों का सेना के खिलाफ ऑपरेशन जारी है। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में पिछले नौ दिनों से सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ सैन्य अभियान चलाया हुआ है।

कुलगाम में हुई गोलीबारी

जानकारी के अनुसार, कुलगाम में रात भर हुई गोलीबारी में दो जवान शहीद हो गए हैं। जबकि कई सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं। आतंकियों का सेना के खिलाफ ऑपरेशन जारी है। अभियान घाटी में सबसे लंबा चल रहा अभियान है, जो नौवें दिन भी जारी है। अधिकारियों ने बताया कि क्योंकि, यह एक विशाल और घना वन क्षेत्र है, इसलिए अभियान लंबा चल सकता है।

ऑपरेशन घने जंगल में चल रहा 

गौरतलब है कि जिस दुर्गम इलाके में आतंकी छिपे हुए हैं। वहां घना जंगल, प्राकृतिक गुफाएं, पहाड़, चरागाहें और खानाबदोश समुदाय के डेरे भी हैं। क्योंकि रास्ता बेहद दुर्गम है। इसलिए यहां सेना को ऑपरेशन जारी रखने में कई बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी खबर है कि जंगल में कम से कम आठ आतंकी हैं, जिन्होंने तीन अलग-अलग जगह पोजीशन ले रखी है। सुबह भी यहां गोलीबारी हुई है। इस बीच, अभियान के चलते जंगल क्षेत्र में रहने वाले कुछ लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया गया है

Tags:    

Similar News